सूर्यवंशी में कोई ब्रांड नहीं है, एक्शन के साथ केमिस्ट्री है, यहां सबकुछ मिलेगा- रोहित शेट्टी
सिंघम और सिंबा के बाद रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म सूर्यवंशी लेकर आ रहे हैं। मार्च में ये फिल्म रिलीज होगी। इस महीने के अंत में मुमकिन है कि इसका ट्रेलर रिलीज किया जाए। अपनी कॅाप सीरीज को आगे बढ़ाते हुए रोहित शेट्टी ने अजय देवगन और रणवीर सिंह के बाद अक्षय कुमार को चुना है।
उन्हें पूरा यकीन है कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी साल की बेहतरीन फिल्म बनेगी। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने आईएएनएस को बताया कि मुझे लगता है कि हम उस उम्मीद को लेकर खुश हैं जिसके साथ लोग सिनेमाघरों में आयेंगे। कई बार लोग ब्रांड की छवि भुनाने की कोशिश करते हैं।

इस मामले में सूर्यवंशी या किसी भी फिल्म के लिए हमने ब्रांड को भुनाने की कोशिश कभी नहीं की है। हमने कड़ी मेहनत की है। वह आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहते हैं कि जब लोग इस उम्मीद के साथ आयेंगे कि सूर्यवंशी एक बहुत बेहतरीन फिल्म होगी।
इसमें एक्शन होगा। कलाकारों के बीच की गजब केमिस्ट्री होगी तो उन्हें फिल्म में यह सबकुछ मिलेगा। फिल्म की कहानी भिन्न है। जिसे वे पसंद भी कर सकते हैं। नहीं भी कर सकते हैं। लेकिन मुझे यकीन है कि ये फिल्म लोगों की उम्मीद पर खरी उतरेगी।
बता दें कि रोहित शेट्टी बॅालीवुड के सबसे कमाऊ डायरेक्टर हैं। उनकी पिछली आठ फिल्मों ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है...यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications