रोहित शेट्टी का सिंघम 3 धमाका - अजय देवगन Meets मर्दानी रानी मुखर्जी
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में एक ही इंसान की कमी थी और वो थी एक कड़क महिला पुलिस ऑफिसर। लेकिन ये कमी पूरी होने जा रही है सिंघम 3 में। माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने सिंघम 3 की धमाकेदार तैयारी शुरू कर दी है।
और इस बार सिंघम 3 होगी एक क्रॉसओवर मर्दानी और सिंघम के बीच। जी हां, रोहित शेट्टी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सिंघम में रानी मुखर्जी की एंट्री हो।

लेकिन रानी मुखर्जी की एंट्री ऐसी वैसी नहीं होंगी। उनकी एंट्री होगी उनके मर्दानी किरदार शिवानी रॉय के साथ। जी हां यानि कि इस बार शिवानी रॉय और बाजीराव सिंघम एक साथ स्क्रीन पर दिखाई दे सकते हैं।
इस आईडिया पर काम शुरू हो चुका है और माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी ही वो शानदार इंसान है जो इतने धमाकेदार आईडिया को सोच सकते हैं और इसे पूरा भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications