रणवीर सिंह को रोहित शेट्टी ने दिया जन्मदिन का शानदार तोहफा - नई फिल्म का नया पोस्टर

रणवीर सिंह, 6 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर रोहित शेट्टी ने उन्हें तोहफे में दिया है उनकी नई फिल्म का नया पोस्टर। बात हो रही है उनकी आने वाली फिल्म सर्कस की जहां रणवीर सिंह डबल रोल में दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस, 23 दिसंबर, 2022 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ हो रही है।

दिलचस्प ये है कि कोरोना के कारण, फिल्म की रिलीज़ डेट 2 बार बदली जा चुकी है। पहले सर्कस, 2021 के क्रिसमस पर रिलीज़ हो रही है। इसके बाद फिल्म की रिलीज़ डेट बढ़ाकर 15 जुलाई 2022 कर दी गई और आखिरकार इसे 23 दिसंबर 2022 को रिलीज़ किया जा रहा है।

rohit-shetty-s-reveals-ranveer-singh-new-poster-from-cirkus-on-his-birthday-ready-to-rule-christmas

सर्कस, रणवीर सिंह की इस साल की दूसरी रिलीज़ होगी। उनकी पहली रिलीज़ थी यशराज फिल्म्स की जयेशभाई जोरदार जिसे दर्शकों ने थिएटर में पूरी तरह से नकार दिया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। अब फैन्स को रोहित शेट्टी की सर्कस का इंतज़ार है क्योंकि रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म सूर्यवंशी ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था।

सर्कस की धमाकेदार स्टारकास्ट

सर्कस की धमाकेदार स्टारकास्ट

फिल्म में रणवीर सिंह को लेकर 24 बड़े सितारे हैं जो मिलकर एक कन्फ्यूजन से भरी कॉमेडी फिल्म दर्शकों को पहुंचाएंगे और उन्हें हंसने पर मजबूर करेंगे।फिल्म में रणवीर सिंह, वरूण शर्मा, जैकलीन फर्नांडीज़ और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो करती नज़र आएंगी। मुख्य भूमिका के अलावा फिल्म को सपोर्ट करेंगे 19 सितारे। इन सितारों में सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, अश्विनी कलसेकर, मुरली शर्मा, बृजेंद्र काला, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, वृजेश हिरजी और टीकू तलसानिया सरीखे स्टार्स शामिल हैं। ये सभी सितारे, रोहित की पिछली किसी ना किसी फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं। जहां अश्विनी कलसेकर और मुरली शर्मा रोहित की गोलमाल सीरीज़ का हिस्सा थे वहीं संजय मिश्रा दिलवाले में दिखाई दिए थे।

कॉमेडी ऑफ एरर्स और अंगूर से प्रेरित

कॉमेडी ऑफ एरर्स और अंगूर से प्रेरित

सर्कस, शेक्सपियर के मशहूर नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित फिल्म है। बॉलीवुड में इस नाटक को आधार बनकर पहले भी गुलज़ार अंगूर बना चुके हैं। इसलिए सर्कस को अंगूर का रीमेक कहा जा रहा है। अंगूर में संजीव कुमार, देवेन वर्मा, मौशमी चटर्जी, दीप्ति नवल और इला अरूण मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। फिल्म को डायरेक्ट किया था गुलज़ार ने। रोहित शेट्टी इस फिल्म को अपने कलेवर में पेश करने जा रहे हैं।

शाहरूख खान की जगह रणवीर सिंह

शाहरूख खान की जगह रणवीर सिंह

फिल्म दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी थी जो बचपन में ही बिछड़ जाते हैं। और जब बड़े होकर एक दूसरे से टकराते हैं तो कितनी मज़ेदार सिचुएशन पैदा होती है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजीव कुमार और वरूण शर्मा, देवेन वर्मा की भूमिका में दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी की कंपनी अष्टविनायक फिल्म्स के पास इस फिल्म के रीमेक राइट्स काफी समय से हैं। रोहित पहले इस फिल्म को शाहरूख खान के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन फिर काफी समय तक ये फिल्म अटकी रही और आखिरकार रोहित शेट्टी ने अपनी पसंद बदलकर शाहरूख खान से रणवीर सिंह कर दी।

सर्कस के बाद सिंबा 2?

सर्कस के बाद सिंबा 2?

पिछले महीने, एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंबा 2 पर बात की।सिंबा, रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हीरो है और जब से दर्शक सिंबा से मिले हैं तब से दर्शकों को सिंबा 2 का इंतज़ार है। लेकिन सिंबा के बाद रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप यूनिवर्स में एक नए हीरो वीर प्रताप सूर्यवंशी की एंट्री कर दी। और अब रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स के पहले हीरो सिंघम के साथ वापसी करेंगे।

रणवीर का फेवरिट किरदार सिंबा

रणवीर का फेवरिट किरदार सिंबा

रणवीर सिंह ने सिंबा के बारे में बात करते हुए बताया - सिंबा जब तैयार हुई थी तो इसे फ्रेंचाईज़ी के तौर पर ही तैयार किया गया था। अगर सिंबा 2 नहीं बनती है तो मैं भी बहुत ज़्यादा निराश हो जाऊंगा। सिंबा का किरदार एक सीरीज़ बनने का हकदार है। सिंबा ना सिर्फ मेरी फेवरिट फिल्मों में से एक है बल्कि मेरे करियर की अब तक की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस में से एक है। तो मैं सिंबा 2 इसलिए करूंगा क्योंकि मैं इससे बहुत प्यार करता हूं।

बॉक्स ऑफिस की सबसे सफल फिल्म

बॉक्स ऑफिस की सबसे सफल फिल्म

दिलचस्प है कि रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह स्टारर सिंबा, रणवीर सिंह के करियर की सबसे सफल सोलो फिल्म है। इस फिल्म ने जहां रणवीर सिंह को बॉक्स ऑफिस स्टार्स की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया वहीं, रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनर और वर्ल्डवाईड सोलो हिट फिल्म बनकर उभरी। सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल में जैकलीन फर्नांडीज़ और पूजा हेगड़े के साथ धमाल करते दिखाई देंगे।

रोहित और रणवीर की जोड़ी

रोहित और रणवीर की जोड़ी

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने सिंबा में काफी ज़्यादा पसंद किया है और इसलिए ये देखना मज़ेदार होगा कि इस फिल्म में दोनों क्या कमाल करते हैं। रणवीर सिंह का मानना है कि सर्कस उनकी अपनी गोलमाल है क्योंकि वो रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर सीरीज़ गोलमाल का हिस्सा नहीं बन पाए थे। रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर हैं। वहीं रणवीर सिंह भी अपने करियर में लगातार सफल फिल्में दे चुके हैं। देखना है कि सूर्यवंशी के बाद अब दोनों परदे पर क्या कमाल दिखाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X