..................... रोहित शेट्टी - रणवीर सिंह की सर्कस में 24 सितारों की फौज | Rohit Shetty's Cirkus has 24 actors including Ranveer, Deepika, Jacqueline, Varun - Hindi Filmibeat

रोहित शेट्टी की सर्कस का बड़ा धमाका: रणवीर - दीपिका - जैकलीन - वरूण - पूजा सहित 19 सितारे

रोहित शेट्टी की रणवीर सिंह स्टारर सर्कस इस साल के अंत का सबसे बड़ा धमाका हो सकती है और अब फिल्म के बारे में ताज़ा डीटेल्स और भी ज़्यादा दिलचस्प है। खबर है कि फिल्म में रणवीर सिंह को लेकर 24 बड़े सितारे हैं जो मिलकर एक कन्फ्यूजन से भरी कॉमेडी फिल्म दर्शकों को पहुंचाएंगे और उन्हें हंसने पर मजबूर करेंगे।

फिल्म में रणवीर सिंह, वरूण शर्मा, जैकलीन फर्नांडीज़ और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो करती नज़र आएंगी। मुख्य भूमिका के अलावा फिल्म को सपोर्ट करेंगे 19 सितारे।

rohit-shetty-s-cirkus-has-a-huge-starcast-of-24-actors-including-ranveer-deepika-jacqueline-varun

इन सितारों में सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, अश्विनी कलसेकर, मुरली शर्मा, बृजेंद्र काला, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, वृजेश हिरजी और टीकू तलसानिया सरीखे स्टार्स शामिल हैं। ये सभी सितारे, रोहित की पिछली किसी ना किसी फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं। जहां अश्विनी कलसेकर और मुरली शर्मा रोहित की गोलमाल सीरीज़ का हिस्सा थे वहीं संजय मिश्रा दिलवाले में दिखाई दिए थे।

अगर शूटिंग की बात करें तो फिल्म की केवल एक दिन या दो दिन की शूटिंग बाकी है जिसमें मुख्य स्टार्स के साथ फिल्म का टाईटल ट्रैक शूट करना है। लेकिन ये शूटिंग वरूण शर्मा की वजह से रूकी हुई है क्योंकि वरूण इस समय फुकरे 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

शेक्सपियर के नाटक पर बनी फिल्म

शेक्सपियर के नाटक पर बनी फिल्म

सर्कस, शेक्सपियर के मशहूर नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित फिल्म है। बॉलीवुड में इस नाटक को आधार बनकर पहले भी गुलज़ार अंगूर बना चुके हैं। इसलिए सर्कस को अंगूर का रीमेक कहा जा रहा है।

अंगूर का रीमेक

अंगूर का रीमेक

सर्कसबीते ज़माने की शानदार फिल्म अंगूर का रीमेक कही जा रही है। अंगूर में संजीव कुमार, देवेन वर्मा, मौशमी चटर्जी, दीप्ति नवल और इला अरूण मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। फिल्म को डायरेक्ट किया था गुलज़ार ने। रोहित शेट्टी इस फिल्म को अपने कलेवर में पेश करने जा रहे हैं।

दो जुड़वा दोस्तों का जोड़ा

दो जुड़वा दोस्तों का जोड़ा

फिल्म एक दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी थी जो बचपन में ही बिछड़ जाते हैं। और जब बड़े होकर एक दूसरे से टकराते हैं तो कितनी मज़ेदार सिचुएशन पैदा होती है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजीव कुमार और वरूण शर्मा, देवेन वर्मा की भूमिका में दिखाई देंगे।

शाहरूख - रोहित शेट्टी

शाहरूख - रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी की कंपनी अष्टविनायक फिल्म्स के पास इस फिल्म के रीमेक राइट्स काफी समय से हैं। रोहित पहले इस फिल्म को शाहरूख खान के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन फिर काफी समय तक ये फिल्म अटकी रही और आखिरकार रोहित शेट्टी ने अपनी पसंद बदलकर शाहरूख खान से रणवीर सिंह कर दी।

दीपिका पादुकोण की एंट्री

दीपिका पादुकोण की एंट्री

माना जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी एक मज़ेदार डांस नंबर करती दिखाई देंगी। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी के साथ इससे पहले भी शानदार फिल्म दे चुकी है। चेन्नई एक्सप्रेस में मीनम्मा के उनके किरदार को कोई नहीं भूल सकता है।

साथ में फिल्मों की लाईन

साथ में फिल्मों की लाईन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ये छठवीं फिल्म होगी। दोनों ने संजय लीला भंसाली की राम लीला के साथ शुरूआत की थी। फाईंडिंग फैनी में रणवीर सिंह मेहमान कलाकार की भूमिका में दिखे। इसके बाद बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में दोनों ने कमाल दिखाया। रणवीर सिंह की 83 में भी दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह जो कि कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे, उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके बाद सर्कस उनकी साथ में छठवीं फिल्म होगी।

साल का आखिरी धमाका

साल का आखिरी धमाका

रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज़, वरूण शर्मा, पूजा हेगड़े स्टारर ये फिल्म 31 दिसंबर 2021 को रिलीज़ हो रही है। मतलब इस साल का आखिरी बॉक्स ऑफिस धमाका रोहित शेट्टी के ही नाम होगा।

रोहित शेट्टी के साथ हैट्रिक

रोहित शेट्टी के साथ हैट्रिक

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के लिए ये फिल्म तीन तरीकों से हैट्रिक बनाने वाली हैं। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की ये साथ में तीसरी सुपरहिट फिल्म होगी। इससे पहले रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ सिंबा और सूर्यवंशी में काम कर चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट

सूर्यवंशी भले ही रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस नतीजा सबको पता है।वहीं रोहित शेट्टी के लिए भी सर्कस, तीसरी ऐसी सफल फिल्म होगी जो साल का आखिरी धमाका होगी। इससे पहले सिंबा और दिलवाले भी 2018 और 2014 में साल के अंत में रिलीज़ हुई फिल्में हैं।

अब बस 31 तारीख का इंतज़ार

अब बस 31 तारीख का इंतज़ार

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर हैं। अपनी डेब्यू फिल्म ज़मीन को छोड़कर रोहित ने आज तक बॉक्स ऑफिस पर कमी नहीं देखी है। उनकी हर फिल्म, हर कोशिश को दर्शकों ने बेहद प्यार और अपनापन दिया। तो बस अब सर्कस की रिलीज़ का इंतज़ार करना है। यानि कि 2021 खत्म होमे का!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X