..................... नेटफ्लिक्स पर बिकी रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस | Rohit Shetty's Cirkus digital and satellite rights bagged by Netflix and Zee Network - Hindi Filmibeat

कब और कहां दिखेगा रोहित शेट्टी - रणवीर सिंह का धमाकेदार सर्कस, जानिए सारी डीटेल्स

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस 31 दिसंबर 2021 को रिलीज़ हो रही है, इस बारे में अफवाहें बहुत तेज़ हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज़ डेट की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल किसी ने नहीं की है। लेकिन अब खबर है कि फिल्म के डिजिटल, सैटेलाईट और थियेटर राइट्स की डील पक्की हो गई है। फिल्म जब भी रिलीज़ होगी, थिएटर में होगी जिसके अधिकार है रिलायंस इंटरटेनमेंट के पास।

वहीं थियेटर में रिलीज़ के 28 दिनों के भीतर, फिल्म डिजिटल माध्यम पर रिलीज़ हो सकती है और फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। रहा सवाल फिल्म के सैटेलाईट प्रीमियर का, तो ये डील, ज़ी नेटवर्क के हाथ लगी है।

rohit-shetty-s-cirkus-digital-and-satellite-rights-bagged-by-netflix-and-zee-network

फिल्म को रोहित शेट्टी के साथ मिलकर रिलायंस इंटरटेनमेंट और टीसीरीज़ प्रोड्यूस कर रहे हैं। और फिल्म बीते ज़माने की शानदार फिल्म अंगूर का रीमेक कही जा रही है। अंगूर में संजीव कुमार, देवेन वर्मा, मौशमी चटर्जी, दीप्ति नवल और इला अरूण मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। फिल्म को डायरेक्ट किया था गुलज़ार ने।

अब रोहित शेट्टी इस फिल्म को अपने कलेवर में पेश करने जा रहे हैं और अगर रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज़ होती है तो फिर दर्शकों का 2022 में हंसी खुशी एंट्री लेना तय है।

शेक्सपियर के नाटक पर बनी फिल्म

शेक्सपियर के नाटक पर बनी फिल्म

सर्कस, शेक्सपियर के मशहूर नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित फिल्म है। बॉलीवुड में इस नाटक को आधार बनकर पहले भी गुलज़ार अंगूर बना चुके हैं। इसलिए सर्कस को अंगूर का रीमेक कहा जा रहा है।

मज़ेदार है स्टारकास्ट

मज़ेदार है स्टारकास्ट

फिल्म एक दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी थी जो बचपन में ही बिछड़ जाते हैं। और जब बड़े होकर एक दूसरे से टकराते हैं तो कितनी मज़ेदार सिचुएशन पैदा होती है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजीव कुमार और वरूण शर्मा, देवेन वर्मा की भूमिका में दिखाई देंगे।

शाहरूख - रोहित शेट्टी

शाहरूख - रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी की कंपनी अष्टविनायक फिल्म्स के पास इस फिल्म के रीमेक राइट्स काफी समय से हैं। रोहित पहले इस फिल्म को शाहरूख खान के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन फिर काफी समय तक ये फिल्म अटकी रही और आखिरकार रोहित शेट्टी ने अपनी पसंद बदलकर शाहरूख खान से रणवीर सिंह कर दी।

साल का आखिरी धमाका

साल का आखिरी धमाका

रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज़, वरूण शर्मा, पूजा हेगड़े स्टारर ये फिल्म 31 दिसंबर 2021 को रिलीज़ हो रही है। मतलब इस साल का आखिरी बॉक्स ऑफिस धमाका रोहित शेट्टी के ही नाम होगा।

रोहित शेट्टी के साथ हैट्रिक

रोहित शेट्टी के साथ हैट्रिक

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के लिए ये फिल्म तीन तरीकों से हैट्रिक बनाने वाली हैं। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की ये साथ में तीसरी सुपरहिट फिल्म होगी। इससे पहले रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ सिंबा और सूर्यवंशी में काम कर चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट

सूर्यवंशी भले ही रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस नतीजा सबको पता है।वहीं रोहित शेट्टी के लिए भी सर्कस, तीसरी ऐसी सफल फिल्म होगी जो साल का आखिरी धमाका होगी। इससे पहले सिंबा और दिलवाले भी 2018 और 2014 में साल के अंत में रिलीज़ हुई फिल्में हैं।

रणवीर सिंह की भी हैट्रिक

रणवीर सिंह की भी हैट्रिक

रणवीर सिंह के लिए भी ये साल के अंत में रिलीज़ होने वाली तीसरी सफल फिल्म होगी। रणवीर सिंह ने 2018 में सिंबा और 2014 में बाजीराव मस्तानी के साथ साल का आखिरी बॉक्स ऑफिस धमाका किया है।

रोहित शेट्टी और दीपिका का साथ

रोहित शेट्टी और दीपिका का साथ

माना जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी एक मज़ेदार डांस नंबर करती दिखाई देंगी। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी के साथ इससे पहले भी शानदार फिल्म दे चुकी है। चेन्नई एक्सप्रेस में मीनम्मा के उनके किरदार को कोई नहीं भूल सकता है।

साथ में छठवीं फिल्म

साथ में छठवीं फिल्म

वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ये पांचवी फिल्म होगी। दोनों ने संजय लीला भंसाली की राम लीला के साथ शुरूआत की थी। फाईंडिंग फैनी में रणवीर सिंह मेहमान कलाकार की भूमिका में दिखे। इसके बाद बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में दोनों ने कमाल दिखाया। रणवीर सिंह की 83 में भी दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह जो कि कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे, उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके बाद सर्कस उनकी साथ में छठवीं फिल्म होगी।

अब बस 31 तारीख का इंतज़ार

अब बस 31 तारीख का इंतज़ार

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर हैं। अपनी डेब्यू फिल्म ज़मीन को छोड़कर रोहित ने आज तक बॉक्स ऑफिस पर कमी नहीं देखी है। उनकी हर फिल्म, हर कोशिश को दर्शकों ने बेहद प्यार और अपनापन दिया। तो बस अब सर्कस की रिलीज़ का इंतज़ार करना है। यानि कि 2021 खत्म होमे का!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X