रोहित शेट्टी की अगली 'एक्शन- कॉमेडी' फिल्म- साथ जुड़ा ये नाम- धमाका फाइनल है
रोहित शेट्टी ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'रोहित शेट्टी पिक्चर्स' की अगली फिल्म के लिए बतौर डाइरेक्टर फराह खान को साइन किया है। यह एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म होगी। फराह खान ने इसकी घोषणा करते हुए फिल्म को 'Mother of all entertainers' बताया है। फराह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल फिल्म के कास्ट को लेकर कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।
फराह खान ने अब तक मैं हूं ना, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में दी हैं। लंबे समय से डाइरेक्शन में ब्रेक लेने के बाद फराह एक बार फिर वापसी को तैयार हैं। जाहिर है रोहित शेट्टी के साथ यह मौका काफी बड़ा साबित हो सकता है।

रोहित शेट्टी की बात करें तो सिंबा की सफलता के बाद अब वह सूर्यवंशी की तैयारी में लग चुके हैं। अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म भी धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी, जहां अक्षय पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे। सिंघम, सिंबा के बाद सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की अगली पुलिस फिल्म होगी। सूर्यवंशी की शूटिंग अप्रैल 2019 से शुरु होगी और एक ही शेड्यूल में शूटिंग खत्म कर दी जाएगी। फिर साल के अंत तक फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा।
वहीं, रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन हाउस की बात करें तो उन्होंने अभी तक दिलवाले, सिंघम रिटर्न्स और सिंबा को को-प्रोड्यूस किया है। जबकि अब रोहित शेट्टी पूरे तौर पर प्रोडक्शन क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications