सूर्यवंशी में बाइक से कूदकर हेलीकॅाप्टर पर जाना था, अक्षय को देख चौंक जायेंगे- रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी के निर्देशन में रिलीज हो रही है सूर्यवंशी। सिंघम और सिंबा के बाद सूर्यवंशी अगली कॅाप फिल्म है। जहां पर अक्षय कुमार लंबे समय बाद दमदार एक्शन करते हुए नजर आयेंगे। एक्शन के साथ इस फिल्म की एक और यूएसपी है तीन स्टार्स का एक साथ आना।
यानी कि रणवीर कपूर, अजय देवगन और अक्षय कुमार एक साथ फिल्म के क्लाइमेक्स में नजर आयेंगे। 24 मार्च को रिलीज होने वाली ये फिल्म 24 घंटे सिनेमाघर में दिखाई जाएगी।

इस दिन से 24 घंटे सिनेमाघर शुरू रखने का फैसला राज्य सरकार ने किया है। हालांकि दर्शकों के लिए ये भी खास होगा कि काफी टाइम बार अक्षय फिल्म में ऐसा एक्शन करने वाले हैं, जिसे देखकर सब की आंखें खुली रह जायेंगी। इस संबंध में खुद रोहित ने बात की है।


Click it and Unblock the Notifications