..................... Rohit Shetty Reveals About Shooting Schedule Of Sooryavanshi - Hindi Filmibeat

रोहित शेट्टी का एक्शन धमाका- एक महीने में शुरु करेंगे अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी'

जब से रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म सूर्यवंशी की घोषणा की है, फैंस इस फिल्म के लिए काफी बेताब हो गए हैं। बता दें, अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म की शूटिंग मई से शुरु होने वाली है। रोहित शेट्टी ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान इसका खुलासा किया। साथ ही उन्होंने सभी अफवाहों को शांत करते हुए कहा कि फिलहाल फिल्म के लिए कोई भी एक्ट्रेस फाइनल नहीं है।

रोहित शेट्टी ने कहा- हम मई से फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे। फिल्म का शेड्यूल पूरा एक साल का है। लिहाजा, यह काफी लंबा सफर है। फिल्म के एक्ट्रेस की घोषणा हम अगले 3-4 दिनों में कर देंगे।

Sooryavanshi

अफवाहों की मानें तो फिल्म के लिए कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नाडीज का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। दरअसल, सूर्यवंशी में एक्ट्रेस का किरदार ज्यादा लंबा नहीं है, इसीलिए कैट ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि अक्षय कुमार के अपोजिट जैकलीन नजर आ सकती हैं।

माना जा रहा था कि यह तमिल फिल्म Theeran Adhigaaram Ondru की हिंदी रीमेक होगी.. लेकिन रोहित शेट्टी ने इससे इंकार किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी ओरिजनल है।

करण जौहर के प्रोडक्शन इस तले फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस अफसर वीर सूर्यवंशी की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म के पोस्टर से ही जाहिर है फिल्म में काफी एक्शन देखने को मिलेगा। यहां अक्षय कुमार आतंकवाद के खिलाफ खड़े नजर आएंगे।साथ ही अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो करते नजर आएंगे।

सिंघम और सिंबा के साथ सूर्यवंशी भी एक फ्रैंचाइजी के तौर पर आएगी। बता दें, फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा रखा गया है। इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार पहली बार साथ जुड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X