'सिंघम अगेन' से धमाका करने को तैयार रोहित शेट्टी ने की मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ से मुलाकात

Rohit Shetty: फिल्म की शूटिंग, फिल्म के लिए सही लोकेशन और फिल्म के दूसरे कामों के लिए हमेशा निर्देशक और डायरेक्टर किसी ना किसी से मुलाकात करके अपने काम को अंजाम देते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक रोहित शेट्टी भी अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए हर संभाल प्रयास करते हैं। अब सिंघम अगेन से रोहित शेट्टी धमाका करने के लिए तैयार हैं, फिल्म की शूटिंग के सिलसिलें में रोहित ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
रोहित शेट्टी ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात-
बॉलीवुड के चर्चित निर्देशकों में शामिल रोहित शेट्टी इस समय अपनी सुपरहिट कॉप फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि निर्देशक ने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के सिलसिले में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
रोहित शेट्टी अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और करीना कपूर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
रोहित शेट्टी की यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और अगले कुछ महीनों में इसकी शूटिंग शुरू की जा सकती है। इसी के चलते हाल ही में रोहित शेट्टी मॉरीशस पहुंचे, जहां उन्हें प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ के साथ मुलाकात की।
सोशल मीडिया पर छाई रोहित की तस्वीरें-
रोहित शेट्टी संग हुई इस मुलाकात के बाद में मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने निर्माता-निर्देशक के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा फेसबुक पर साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ पीएम प्रविंद जुगनाथ ने 'सिंघम अगेन' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खुशखबरी भी साझा की।
दरअसल, मॉरीशस के प्रधानमंत्री के घोषणा की कि रोहित शेट्टी अक्तूबर से उनके देश में शूटिंग करेंगे। उन्होंने यह भी लिखा कि सिंघम जैसी फिल्मों की बदौलत रोहित शेट्टी के देश में कई प्रशंसक हैं।
बता दें, मॉरीशस के पीएम के साथ रोहित शेट्टी की यह पहली मुलाकात नहीं थी। साल 2015 में जब निर्देशक अपनी फिल्म 'दिलवाले' के लिए शूटिंग लोकेशन तलाश रहे थे, तब भी रोहित शेट्टी मॉरीशस के तत्कालीन प्रधान मंत्री अनिरुद्ध जुगनाथ से मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications
