सिनेमाहॅाल को बंद किया गया, ऐसे में सूर्यवंशी को पोस्टपोन करना सही फैसला- रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इसकी वजह है कोरोना वायरस का बढ़ता हुआ भारत में प्रभाव। एक आधिकारिक घोषणा में रोहित शेट्टी ने कहा कि हम ये फिल्म पोस्टपोन कर रहे हैं क्योंकि सबकी सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी है।
वहीं अक्षय कुमार ने भी ये घोषणा ट्वीट करते हुए लिखा कि सबसे पहले हमारी सुरक्षा आती है। सुरक्षित रहिए और अपना पूरा ख्याल रखिए।WHO ने कोरोना को विश्वमारी घोषित कर दिया है जिसके बाद दिल्ली और केरल में 31 मार्च कक थिएटर बंद कर दिए गए हैं। यहां तक कि लोग भी अब भीड़ वाली जगह पर जाने से खुद को बचा रहे हैं।

ऐसे में अगर सूर्यवंशी रिलीज होती तो उसकी कमाई पर इसका गहरा असर पड़ता। इन सभी को ध्यान में रखते हुए रोहित और उनकी फिल्म की टीम रिलीज डेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है।चलिए जानते हैं कि इस निर्णय पर रोहित का क्या रिएक्शन है..


Click it and Unblock the Notifications