Jawan: शाहरुख खान की फिल्म जवान पर रोहित शेट्टी ने दिया रिएक्शन, अपनी फ्लॉप फिल्मों पर कहा- 'काफी गलत चले गए'

Rohit Shetty reacted on Shahrukh Khan's Jawan: रोहित शेट्टी अपने रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के साथ टेलीविजन पर वापस आ चुके हैं। इस दौरान निर्देशक ने मीडिया से भी बात चीत की, जहां उन्होंने अपनी फिल्मों से लेकर, शाहरुख खान की जवान पर रिएक्शन दिया है।
हाल ही में शाहरुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान का प्रीव्यू वीडियो रिलीज किया गया है। जो हर जगह चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जब रोहित शेट्टी ने इस बारे में पूछा गया, तो निर्देशक ने जवान के लिए तारीफों के पुल बांध दिये। रोहित शेट्टी ने कहा, "मुझे जवान का प्रोमो बहुत पसंद आया। मुझे एटली से प्यार है। ये बात उन्हें भी पता है। उनका काम कमाल है। मुझे नहीं लगता कि मैंने आज तक एटली की कोई फिल्म मिस की है। मुझे बहुत खुशी है कि 'पठान' ने इतना अच्छा परफॉर्म किया। 'जवान' के भी हर फ्रेम पर ब्लॉकबस्टर लिखा हुआ है।"
शाहरुख से दोबारा जुड़ेंगे रोहित शेट्टी!
बता दें, रोहित शेट्टी और शाहरुख खान ने एक साथ चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले जैसी फिल्म दी है, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। शाहरुख के साथ दोबारा जुड़ने की बात पर शेट्टी ने कहा,"अगर कुछ अच्छी स्क्रिप्ट आती है, तो हम ज़रूर साथ काम करेंगे।"
हिट फिल्में मेरी, तो फ्लॉप के लिए भी मैं ही जिम्मेदार
रोहित शेट्टी के फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'सर्कस' बुरी तरह फ्लॉप रही थी। फिल्मों की सफलता और असफलता पर बात करते हुए निर्देशक ने कहा, "मैं हमेशा से ये मानता रहा हूं कि सफलता और असफलता, दोनों मेरी है। उससे बचकर भागने का कोई मतलब नहीं है। जब सिंघम या गोलमाल ने अच्छा किया, तो वो मेरी सफलता थी। जब ज़मीन, दिलवाले और सर्कस फेल हुईं, तो असफलता भी मेरी हुई। किसी और को दोष देकर क्या फायदा. मुझे पता है हमने क्या किया। हम ज़ाहिर तौर पर काफी गलत चले गए।"


Click it and Unblock the Notifications