रोहित शेट्टी - रणवीर सिंह की बॉक्स ऑफिस पर लगेगी ट्रिपल हैट्रिक - साल का आखिरी धमाका
रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म सर्कस की रिलीज़ डेट फाईनल हो चुकी है। रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज़, वरूण शर्मा, पूजा हेगड़े स्टारर ये फिल्म 31 दिसंबर 2021 को रिलीज़ हो रही है। मतलब इस साल का आखिरी बॉक्स ऑफिस धमाका रोहित शेट्टी के ही नाम होगा।
दिलचस्प ये है कि रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के लिए ये फिल्म तीन तरीकों से हैट्रिक बनाने वाली हैं। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की ये साथ में तीसरी सुपरहिट फिल्म होगी। इससे पहले रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ सिंबा और सूर्यवंशी में काम कर चुके हैं।

सूर्यवंशी भले ही रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस नतीजा सबको पता है। वहीं रोहित शेट्टी के लिए भी सर्कस, तीसरी ऐसी सफल फिल्म होगी जो साल का आखिरी धमाका होगी। इससे पहले सिंबा और दिलवाले भी 2018 और 2014 में साल के अंत में रिलीज़ हुई फिल्में हैं।
रणवीर सिंह के लिए भी ये साल के अंत में रिलीज़ होने वाली तीसरी सफल फिल्म होगी। रणवीर सिंह ने 2018 में सिंबा और 2014 में बाजीराव मस्तानी के साथ साल का आखिरी बॉक्स ऑफिस धमाका किया है। देखिए पिछले दशक की साल की आखिरी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

2019 - गुड न्यूज़
रिलीज़ डेट - 27 दिसंबर
डायरेक्टर - राज मेहता
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसान्ज्ह, कियारा आडवाणी
ओपनिंग कलेक्शन - 17 करोड़
पहला वीकेंड - 64 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 201 करोड़
स्टेटस - हिट

2018 - सिंबा
रिलीज़ डेट - 28 दिसंबर
डायरेक्टर - रोहित शेट्टी
स्टारकास्ट - रणवीर सिंह, सारा अली खान
ओपनिंग कलेक्शन - 20 करोड़
पहला वीकेंड - 75 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 240 करोड़
स्टेटस - ब्लॉकबस्टर

2017 - टाईगर ज़िंदा है
रिलीज़ डेट - 22 दिसंबर
डायरेक्टर - अली अब्बास ज़फर
स्टारकास्ट - सलमान खान, कैटरीना कैफ
ओपनिंग कलेक्शन - 34 करोड़
पहला वीकेंड - 114 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 339 करोड़
स्टेटस - हिट

2016 - दंगल
रिलीज़ डेट - 23 दिसंबर
डायरेक्टर - नितेश तिवारी
स्टारकास्ट - आमिर खान, ज़ायरा वसीम, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा
ओपनिंग कलेक्शन - 29 करोड़
पहला वीकेंड - 107 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 387 करोड़
स्टेटस - ब्लॉकबस्टर

2015 - दिलवाले
रिलीज़ डेट - 18 दिसंबर
डायरेक्टर - रोहित शेट्टी
स्टारकास्ट - शाहरूख खान, काजोल, वरूण धवन, कृति सैनन, वरूण शर्मा, चेतना पांडे
ओपनिंग कलेक्शन - 21 करोड़
पहला वीकेंड - 65 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 148 करोड़
स्टेटस - प्लस

2015 - बाजीराव मस्तानी
रिलीज़ डेट - 18 दिसंबर
डायरेक्टर - संजय लीला भंसाली
स्टारकास्ट - रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा
ओपनिंग कलेक्शन - 12 करोड़
पहला वीकेंड - 46 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 184 करोड़
स्टेटस - प्लस

2014 - अगली
रिलीज़ डेट - 26 दिसंबर
डायरेक्टर - अनुराग कश्यप
स्टारकास्ट - रॉनित रॉय, तेजस्विनी कोल्हापुरी, राहुल भट्ट, सुरवीन चावला
ओपनिंग कलेक्शन - 4 लाख
पहला वीकेंड - 1.5 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 5.6 करोड़
स्टेटस - फ्लॉप

2014 - पीके
रिलीज़ डेट - 19 दिसंबर
डायरेक्टर - राजकुमार हिरानी
स्टारकास्ट - आमिर खान, अनुष्का शर्मा
ओपनिंग कलेक्शन - 26 करोड़
पहला वीकेंड - 95 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 339 करोड़
स्टेटस - ब्लॉकबस्टर

2013 - धूम 3
रिलीज़ डेट - 20 दिसंबर
डायरेक्टर - विजय कृष्ण आचार्य
स्टारकास्ट - आमिर खान, कैटरीना कैफ
ओपनिंग कलेक्शन - 36 करोड़
पहला वीकेंड - 107 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 280 करोड़
स्टेटस - हिट

2012 - दबंग 2
रिलीज़ डेट - 21 दिसंबर
डायरेक्टर - अरबाज़ खान
स्टारकास्ट - सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा
ओपनिंग कलेक्शन - 21 करोड़
पहला वीकेंड - 63 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 158 करोड़
स्टेटस - सुपरहिट

2011 - डॉन 2
रिलीज़ डेट - 23 दिसंबर
डायरेक्टर - फरहान अख्तर
स्टारकास्ट - शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा
ओपनिंग कलेक्शन - 15 करोड़
पहला वीकेंड - 48 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 100 करोड़
स्टेटस - प्लस


Click it and Unblock the Notifications
