..................... Rohit Shetty - Ranveer Singh Simmba advance booking starts - Hindi Filmibeat

रोहित शेट्टी - रणवीर सिंह की सिंबा की धमाकेदार ओपनिंंग BOOKED, शुरू हुई एडवांस बुकिंग

रोहित शेट्टी की रणवीर सिंह स्टारर सिंबा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ और इस ट्रेलर में लोगों को उम्मीद जितना मसाला नहीं मिला। हर किसी को फिल्म में बस एक ही बात अच्छी लगी और वो थी सिंघम। दरअसल, सिंघम की छवि में रणवीर सिंह का किरदार सिंबा काफी छोटा नज़र आने लगा। लेकिन इससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा असर नहींं पड़ेगा।

रोहित शेट्टी एक शानदार फिल्ममेकर के साथ साथ बेहतरीन प्रोड्यूसर भी हैं। कम से कम सिंबा की ओपनिंग के शानदार आंंकड़ों का इंतज़ाम रोहित शेट्टी ने खुद ही कर दिया है। रणवीर सिंह और सारा अली खान की इस फिल्म के टिकट की बुकिंग आप अभी से करवा सकते हैं क्योंकि फिल्म की एडवांस बुकिंग, रिलीज़ से 25 दिन पहले ही खुल चुकी है।

rohit-shetty-ranveer-singh-simmba-advance-booking-starts

सिंबा, 2018 की आखिरी फिल्म होगी। इसी के साथ, उस दौरान, अधिकांश स्कूलों में ठंडी की छुट्टियां शुरू हो चुकी होंगी। जिनकी छुट्टियां नहीं भी होंगी वो दोस्त या परिवार के साथ नए साल का रीयूनियन प्लान कर रहे हैं और ऐसे में साथ में एक मसाला बॉलीवुड फिल्म देखना किसी को नहीं खलेगा।

फिल्म का एक और यूएसपी है सारा अली खान में युवाओंं की अत्यधिक दिलचस्पी होना जिसका फायदा फिल्म को मिल सकता है। वहीं रणवीर सिंह शादी के बाद अपनी पहली फिल्म लेकर आ रहे हैं तो रोहित शेट्टी की भी अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग है। कुल मिलाकर सिंबा की धमाकेदार ओपनिंग तय है।

जानिए 2018 के बेस्ट ओपनिंग आंंकड़े -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X