Cirkus Trailer: रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी लेकर आए हैं एंटरटेनमेंट और हंसी का ओवरडोज़

Rohit Shetty's Cirkus Trailer: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सर्कस' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और जैसी कि उम्मीद थी, यह एंटरटेनमेंट से भरपूर है। क्रिसमस के मौके पर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह हंसी का ओवरडोज़ सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। खास बात है कि साढ़े 3 मिनट लंबे इस ट्रेलर में ही निर्देशक ने कई खुलासे कर दिये हैं।
रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नाडीज समेत 19 कलाकारों के साथ यह ट्रेलर एकदम रंग बिरंगी दुनिया में लेकर जाती है। फिल्म रोहित शेट्टी की पिछली फिल्मों की तरह ही काफी ग्रैंड दिख रही है। वहीं, दीपिका पादुकोण की झलक ने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है।
बता दें, ट्रेलर में रोहित शेट्टी ने गोलमाल सीरिज की भी झलक दी है। वहीं, ट्रेलर लॉन्च में निर्देशक ने खुलासा किया है कि गोलमाल 5 से रणवीर सिंह भी जुड़ने वाले हैं। जाहिर तौर पर रणवीर फैंस के लिए ये जबरदस्त खबर है।
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने इससे पहले सिंबा के साथ जैसा धमाका किया था, इस फिल्म से भी कुछ वैसी ही उम्मीद लगाई जा रही है। फिल्म की पहली झलक काफी मजेदार लग रही है, जो फेस्टिव सीजन को देखते हुए काफी सटीक लगता है।
बता दें, फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नाडीज, वरुण शर्मा, जॉनी लिवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी अश्विनी कलसेकर, मुरली शर्मा, बृजेंद्र काला, टीकू तलसानिया जैसे 19 कलाकार दिखने वाले हैं।
ये फिल्म शेक्सपियर के नाटक 'The Comedy of Errors' पर आधारित होगी। लिहाजा, पहली बार रणवीर सिंह डबल रोल निभाते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड में इससे पहले भी 'The Comedy of Errors' पर फिल्म बन चुकी है, जिसका नाम था 'अंगूर'। 1982 में आई इस फिल्म को गुलजार ने बनाया था और मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे संजीव कुमार और देवेन वर्मा।हालांकि, इससे पहले 1968 में आई फिल्म 'दो दूनी चार' भी शेक्सपियर के इसी नाटक पर बनी थी। जिसमें किशोर कुमार ने मुख्य भूमिका निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications