..................... Rohit Shetty plans to make Punjab Express with Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

चेन्नई एक्सप्रेस का सीक्वल होगा शाहरूख की 'पंजाब एक्सप्रेस'!

[बॉलीवुड न्यूज] साल 2013 में आई 'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण ने जो जादू किया था, वह आज तक दर्शकों को याद है। लिहाजा, लगता है चेन्नई एक्सप्रेस को मिले इसी प्यार को देखते हुए रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का सीक्वल बनाने की ठानी है। जी हां, खबरों के मुताबिक चेन्नई एक्सप्रेस के बाद रोहित शेट्टी अब 'पंजाब एक्सप्रेस' लेकर आने की तैयारी में हैं।

shahrukh khan

रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। लिहाजा, ये दोनों एक बार फिर एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस का तड़का लगाने वाले हैं। आपको बता दें, यह बात गॉसिप नहीं बल्कि खुद रोहित ने इसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेस के दौरान दी है। रोहित ने कहा कि हां, मैं शाहरुख के साथ फिर काम कर रहा हूं, हालांकि अभी शाहरुख के अलावा हमने बाकी की स्टारकास्ट तय नहीं की है।

बॉलीवुड सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू भी हो जाएगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा अन्य स्टारकास्ट के नाम पर चर्चा चल रही है। लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिर से शाहरूख के लिए दीपिका को लॉक किया जाएगा या इस फिल्म से दीपिका होंगी आउट। वहीं, हो सकता है 'जब वी मेट' में जबरदस्त पंजाबी कुड़ी बनी करीना कपूर को फिर से एक बार पर्दे पर पंजाबी किरदार निभाने का मौका मिल जाए।

पढ़ें- दिल्ली की सड़कों पर शूटिंग करते Young शाहरूख

रोहित शेट्टी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि जब फिल्म की बाकी स्टारकास्ट तय हो जाएगी उसकी जानकारी मीडिया को दे दी जाएगी। फिलहाल, इस फिल्म को लेकर ज्यादा बात नहीं की जा सकती। हम्मम.. वैसे इस खबर से हम हैरान हैं क्योंकि चेन्नई एक्सप्रेस के बाद लोगों को पंजाब एक्सप्रेस से कुछ ज्यादा और कुछ अलग की उम्मीद होगी। फिलहाल, एक लंबा इंतजार....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X