अजय देवगन और सिंबा फिर से, बनेगा धमाकेदार सीक्वल, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
इन दिनों रणवीर सिंहा सातवें आसमान पर हैं। उनकी फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सिंबा ने भारत में 140 करोड़ के करीब कमाई कर ली है वहीं दुनिया भर में इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले पद्मावत और अब सिंबा के बाद से रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग और भी जबरदस्त हो गई है। सिंबा की शानदार सफलता को देखते हुए रोहित शेट्टी भी फूले नहीं समा रहे हैं। शायद यही वजह है कि वे रणवीर के फैंस के लिए एक और सरप्राइज लेकर आ रहे हैं।
[अजय देवगन की पागलपंती, अजीबो-गरीब Pics में फैमिली मस्ती, देखते रह जाएंगे ये तस्वीरें]
दरअसल, हाल ही में खबरें आ रही हैं कि रोहित शेट्टी जल्द ही सिंबा के सीक्वल पर काम शुरू कर सकते हैं। मीडिया ने कुछ वक्त पहले जब रोहित से सिंबा के सीक्वल को लेकर सवाल किया था तो उनका कहना था कि अगर सिम्बा लोगों को पसंद आएगी तो वह जरुर इसका सीक्वल बनाने के बारे में सोचेंगे। वहीं अब जब सिंबा ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है तो ये जाहिर है कि सीक्वल जरूर बनेगा। वहीं सूत्रों से मिल रही खबरों की मानें तो रोहित ने इसे लेकर प्लानिंग भी शुरू कर दी है।

बताया तो ये भी जा रहा है कि रोहित शेट्टी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अजय देवगन को भी लेंगे। इस फिल्म में अजय कैमियो नहीं बल्कि लीड रोल में होंगे। दोनों सुपरस्टार्स पुलिसवाले के धांसू रोल में ऑडिएंस को एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म देंगे। ऐसे में फैंस की बेसब्री तो और भी बढ़ना तय है। बहरहाल, हम आपको आगे बताते हैं सिंबा ने अब कितने रिकॉर्ड बना डाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications