मुझे पता है कि मेरी फिल्म में फैन्स सीटी मारने आते हैं, इसलिए मसाला फिल्में बनाता हूं - रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं और अब एक इंटरव्यू में रोहित ने खुलकर अपनी फिल्म मेकिंग के बारे में बात की। रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्मों के बड़े बजट के बारे में बात करते हुए बताया कि मेरे पास एक तय दर्शक हैं जिन्हें खुश रखना मेरा काम है। अगर वो रोहित शेट्टी की फिल्म देखने आते हैं तो कुछ सोच के आते हैं।
रोहित ने बताया कि अगर किसी ने मेरी फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदा है तो उसे पता है कि फिल्म में मसाला होगा, डायलॉगबाज़ी होगी, तोड़फोड़ होगी, मारपीट होगी। अब अगर उसे ये सब फिल्म मेंं नहीं मिला तो मेरा दर्शक निराश होगा। और मैं किसी भी कीमत पर अपने दर्शक के साथ चीटिंग नहीं कर सकता।

रोहित ने ये भी बताया कि वो छोटी फिल्में क्यों नहीं बनाते हैं। उनका मानना है कि वो केवल ये साबित करने के लिए कि वो बहुत महान फिल्ममेकर हैं, छोटी फिल्म नहीं बना सकते। उनका मानना है कि दर्शक अगर उनकी फिल्म देखने आए और उसे मसाला नहीं मिला तो उसे धोखा लगेगा।
रोहित ने बताया कि केवल अपना अहंकार शांत करने के लिए मैं ऐसी फिल्में नहीं बना सकता जिससे मेरा दर्शक ना खुश हो। वैसे रोहित शेट्टी, ना केवल बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर हैं, बल्कि सबसे महंगे डायरेक्टर हैं। मिलिए सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले डायरेक्टर से -


Click it and Unblock the Notifications











