सूर्यवंशी की सफलता पर बोले रोहित शेट्टी- "इंडस्ट्री में लोग एक रात पहले तक सट्टा लगा रहे थे कि ये फ्लॉप होगी"
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने अब तक 187 करोड़ की कमाई कर ली है। हाल ही में फिल्म की सफलता पर बात करते हुए रोहित शेट्टी ने बताया कि फिल्म रिलीज की एक रात पहले तक इंडस्ट्री में कई लोग सट्टा लगा रहे थे कि फिल्म फ्लॉप होगी।
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी अच्छी कमाई की है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 275 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की सफलता पर रोहित शेट्टी ने प्रशंसकों के प्रति आभार जताया है।

रोहित शेट्टी ने कहा, "ऊपरवाले ने इज्ज़त रख ली, ऑडियंस ने भी इज्ज़त रख ली, इतना प्यार दिया है।" निर्देशक ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों को लग रहा था कि मैं पागल हो गया हूं जो सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज करने की सोच रहा हूं। उन्होंने कहा, "गुरुवार की रात तक सट्टा चल रहा था इंडस्ट्री में बहुत लोगो का। अपने को पता चल जाता है, अपने को कोई बोलता नहीं डर के। लेकिन मालुम था।"


Click it and Unblock the Notifications