सिंबा की रिलीज से पहले ही, सिंबा सीक्वल हुआ CONFIRM- रोहित शेट्टी का एलान
रणवीर सिंह स्टारर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का क्रेज ऐसा है कि रिलीज से पहले ही फिल्म को दर्शकों द्वारा हिट करार दिया जा चुका है। वहीं, रोहित शेट्टी सिंबा को एक फ्रैंचाइजी का रूप देने के लिए भी तैयार हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा, यदि लोगों को सिंबा पसंद आई तो रणवीर के साथ सीक्वल फाइनल है।
इससे पहले फिल्म के निर्माता करण जौहर ने भी मजाक में कहा था कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट जरुर बनेगा क्योंकि ये रोहित शेट्टी की फिल्म है। बता दें, रोहित शेट्टी पहले से ही दो सुपरहिट फ्रैंचाइजी चला रहे हैं- गोलमाल और सिंघम, जहां गोलमाल की 4 फिल्में बन चुकी हैं और सभी सुपरहिट हैं। वहीं अजय देवगन स्टारर सिंघम की 2 फिल्में बन चुकी हैं।

सिंबा पूरी तरह से मसाला इंटरटेनर है। कोई शक नहीं कि सिंगल थियेटर्स में ये फिल्म कमाल का प्रदर्शन करेगी। वहीं, न्यू ईयर पर रिलीज होने की वजह से फिल्म का हिट होना भी फाइनल है। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा एक फ्रैंचाइजी होगी। जिसके लिए फिल्म के निर्माताओं ने सिंबा 2, सिंबा 3, सिंबा 4, सिंबा 4, सिंबा अगेन, सिंबा कंटिन्यू टू रोर, सिंबा फिर से, सिंबा रिटर्न्स, सिंबा रोर अगेन जैसे टाइटल भी रजिस्टर करा लिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications