''शाहरुख खान और मेरी फिल्म साथ आती तो बॉक्स ऑफिस पर फर्क पड़ता''

शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। जबकि रणवीर सिंह स्टारर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को आने वाली है। यानि की दोनों फिल्मों के बीच एक हफ्ते का समय है। ऐसे में शाहरुख की फिल्म से क्लैश ना करने पर रोहित शेट्टी ने कहा कि, यह फैसला दोनों ने मिलकर लिया है। पहले हम साथ आ रहे थे, लेकिन उससे हमारी फिल्मों के बिजनेस पर फर्क पड़ता।

शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू- पहले दिन का कलेक्शन जानें यहां

रोहित शेट्टी ने कहा, हमने अलग अलग आने का फैसला इसीलिए लिया ताकि फिल्मों को कमाने का समय मिल सके। यह दोनों ओर से लिया गया फैसला था। यदि फिल्म पहले हफ्ते में अच्छा बिजनेस करती है तो वह आगे भी करेगी। मुझे लगता है फिल्म की बिजनेस को समझने के लिए एक हफ्ता काफी है। यहां कोई कंपिटिशन नहीं है।

Rohit Shetty

गौरतलब है कि आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही शाहरुख खान की ज़ीरो 180 करोड़ के बजट पर बन रही फिल्म है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए 300 करोड़ से ऊपर की कमाई करनी होगी। ऐसे में कहीं ना कहीं फिल्म के पास एक हफ्ता का समय कम ही लगता है। वह भी जब सामने रोहित शेट्टी की मसाला इंटरटेनर हो तो बॉक्स ऑफिस का प्रभावित होना बनता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X