हम भी मेहनत करके फिल्में बनाते हैं यार - अवार्ड ना मिलने पर बोले रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी, नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा के नए मेहमान थे और उन्होंने शो के दौरान, दिल खोलकर बातें की। रोहित शेट्टी ने कॉमर्शियल मसाला फिल्मों पर बात करते हुए कहा कि अवार्ड शो पर अक्सर इन फिल्मों को नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। रोहित शेट्टी ने बात करते हुए कहा - हम लोग भी उतनी ही मेहनत करते हैं यार।
रोहित ने बताया कि ऐसा नहीं है कि मसाला फिल्में आसानी से बन जाती हैं। हम लोग भी 18 घंटे शूटिंग करते हैं। 48 डिग्री की गर्मी में एक्शन सीन शूट करना कितना मुश्किल होता है। एक घर में शूट करने से ज़्यादा मुश्किल एक मसाला फिल्म को शूट करना होता है।

गौरतलब है कि फराह खान भी अवार्ड फंक्शन के इस पक्षपात पर बात कर चुकी हैं कि इस साल कबीर सिंह को कोई अवार्ड नहीं मिलेगा, भले ही शाहिद ने जितना बढ़िया काम किया हो। क्योंकि सबको अपनी इमेज की चिंता हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications