Rohit Shetty ने 'सिंघम अगेन' को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर क्यों हैं एक्साइटेड

rohit-shetty-on-ajay-devgn-s-singham-again-it-will-be-10-times-bigger-than-akshay-kumar-sooryavanshi

Singham Again: कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण का स्वागत करते हुए बताया था कि वो "सिंघम अगेन" का हिस्सा बनने वाली हैं। वहीं, अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी ने सिंघम को लेकर और भी बड़े खुलासे किये हैं। उन्होंने बताया कि अजय देवगन स्टारर "सिंघम अगेन" स्केल और एक्शन के मामले में उनकी फिल्म सूर्यवंशी से दस गुना ज्यादा बड़ी होने वाली है।

रोहित शेट्टी ने कहा कि बहुत कम ऐसा होता है कि वो किसी फिल्म को लेकर एक्साइटेड होते हैं। लेकिन सालों बाद 'सिंघम 3' को लेकर वो बहुत एक्साइटेड हैं।

कोई शक नहीं कि इस फ्रैंचाइजी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अजय देवगन फिलहाल अपनी फिल्म भोला पर काम कर रहे हैं और जैसे ही भोला खत्म होगी, एक्टर सिंघम अगेन की शूटिंग कर देंगे। फिल्म में अजय और दीपिका की जोड़ी बनेगी, जबकि रणवीर सिंह अपने सिंबा अवतार में कैमियो निभाते नजर आएंगे।

सिंघम अगेन पर बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, "सिंघम अगेन के लिए हम सब बहुत एक्साइटेड हैं क्योंकि स्क्रिप्ट बढ़िया बन गई है। ये लार्जर दैन लाइफ फिल्म होगी। हम 'सूर्यवंशी' को अलग लेवल पर लेकर गए थे। ये फिल्म 'सूर्यवंशी' से 10 गुणा बड़ी है। जिस तरह की स्क्रिप्टिंग इसकी हुई है और जिस तरह की कहानी ये होने वाली है, वो देखने लायक होगा। इसकी कहानी मैंने रणवीर को सुनाई थी, उसके रोएं खड़े गए थे। ऐसा बहुत कम होता है, जब मैं किसी फिल्म को लेकर एक्साइटेड होता हूं। लेकिन बहुत सालों बाद 'सिंघम अगेन' वो स्क्रिप्ट है, जिस पर फिल्म शुरू करने को लेकर मैं एक्साइटेड हुआ हूं।"

रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने गोलमाल और सिंघम जैसी सुपरहिट फ्रैंचाइजी दी है। 2014 में आई सिंघम रिटर्न्स के बाद से ही इसके अगली कड़ी की चर्चा है। खास बात है कि 2011 में सिंघम के साथ शुरू हुई रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स में अब सिंबा और सूर्यवंशी भी शामिल हो चुके हैं। जाहिर है फैंस का क्रेज इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X