रोहित-अभिषेक लेकर आएंगे बोल बच्चन 2

फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए सिनेमाहॉल आए अभिषेक और रोहित शेट्टी ने कहा "आप चाहते हैं कि हम इसका सीक्वल बनाए? ठीक है हम इस बारे में सोचेंगे।" बोल बच्चन के सीक्वल के बारे में अभी तो सिर्फ बातें चल रही हैं। लेकिन इस फिल्म के अलावा अभिषेक धूम और दोस्ताना के सीक्वल में भी काम कर रहे हैं।
अभिषेक ने बोल बच्चन के सीक्वल के बारे मे कहा "वो रोहित शेट्टी सीक्वल किंग निर्देशक हैं। उन्होंने तीन-चार सीक्वल बनाए हैं और मैने तीन-चार सीक्वल में काम किया है। इसलिए अगर वो कहते हैं तो हम दोनों तैयार हैं लेकिन हमें अजय जी को इसके लिए तैयार करना पड़ेगा।"
ज्ञात होकि रोहित की पहली कॉमेडी फिल्म गोलमाल 2006 में रिलीज हुई थी और उसके सुपर हिट होने के बाद रोहित ने उसके दो सीक्वल गोलमाल रिटर्न्स और गोलमाल 3 बना चुके हैं और अब वो गोलमाल 4 पर भी काम कर रहे हैं।
अपनी फिल्म बोल बच्चन के सिनेमाहॉलों में अच्छा बिजनेस करने को लेकर अभिषेक काफी उत्साहित हैं और इसी खुशी को जाहिर करते हुए अभिषेक ने कहा "आज हमारी फिल्म मुम्बई के गैलेक्सी सिनेमाहॉल में रिलीज हुई है और दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी की गई है। इसलिए बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। हम लोग पीछे हैं और लोगों की प्रतिक्रिया देखने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि फिल्म हाउसफुल है।"
1979 रिलीज गोलमाल से प्रेरित फिल्म बोल बच्चन में अभिषेक ने डबल रोल निभाया है और उनका साथ दिया है अजय देवगन, आसिन और प्राची देसाई ने।


Click it and Unblock the Notifications











