हर बार मेरी फिल्म CLASH होती है और हर बार चलती है...कोई TENSION नहीं है!
जब से सबने आमिर खान स्टारर सीक्रेट सुपरस्टार का ट्रेलर देखा है, सबने मान लिया है कि ये फिल्म अजय देवगन की गोलमाल अगेन की धज्जियां उड़ा सकती है और ये साल का सबसे रिस्क वाला क्लैश हो सकता है।
लेकिन अब रोहित शेट्टी ने इस क्लैश के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे आमिर खान की फिल्म से क्लैश करने में कोई डर नहीं लग रहा है।

Recommended Video

रोहित शेट्टी ने क्लैश के बारे में बात करते हुए कहा कि हर बार गोलमाल किसी ना किसी फिल्म से भिड़ती है। साल में 52 शुक्रवार होते हैं तो ऐसा होना ही है।
मैंने सीक्रेट सुपरस्टार का ट्रेलर देखा है और भगवान की दया से वो गोलमाल से बिल्कुल अलग फिल्म है। इसलिए मुझे लगता है कि दोनों फिल्मों के पास चांस है और दोनों ही फिल्में चलेंगी।
गौरतलब है कि 2017 में अभी तक कोई भी ब्लॉकबस्टर नहीं आई है। लेकिन रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन से लोगों को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि हर बार गोलमाल लोगों को बेहद पसंद आई है।


Click it and Unblock the Notifications