Rohit Shetty शूटिंग के दौरान हुए घायल, इस शहर के अस्पताल में किए गए भर्ती!

rohit shetty

Recommended Video

Rohit Shetty के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, Hospital में एडमिट हुए Director की हुई सर्जरी

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लेकर मशहूर है कि वो धमाकेदार फिल्में बनाते हैं और काफी ऐसा देखा जाता है कि उनकी फिल्म फ्लॉप हो जाती है। लेकिन इस वक्त उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है और पता चला है कि रोहित शेट्टी बुरी तरह से घायल हो गए हैं और इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। जी हां, वो वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे जब वो दुर्घटना का शिकार हुए। रोहित शेट्टी का इलाज हैदराबाद में चल रहा है। उनको कामिनेनी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि रोहित शेट्टी अपनी आने वाली दमदार पुलिस वेब सीरीज को लेकर शूटिंग कर रहे थे। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं।

हालांकि फैंस ये जानना चाहते हैं कि फिल्ममेकर को कैसे चोट लगी है और वो कितना घायल हुए हैं, लेकिन इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

रोहित शेट्टी को लेकर मशहूर है कि उनकी फिल्मों में काफी दमदार एक्शन सीन्स होते हैं और उनको करने में कई बार इस तरह की चोटों लगने का डर रहता है। हालांकि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वो जल्दी ही स्वस्थ होकर फिर से फिल्म के सेट पर पहुंचेंगे।

रोहित शेट्टी को आखिरी बार फिल्म में सर्कस में देखा गया था लेकिन ये फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। फिल्म में सुपरस्टार रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े जैसे सितारे लीड रोल में थे।

रोहित शेट्टी ने अपने फिल्म करियर मेें शानदार कॉप फिल्में और दमदार कॉमेडी फिल्में बनाई हैं। इस लिस्ट में सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी समेत गोलमाल सीरीज भी शामिल है। इस वक्त वो कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं जिसका धमाका साल 2023 में होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X