कानूनी पचड़े में फंसे रोहित शेट्टी, पर्सनल कार पर लगा दिया ये स्टीकर, नाराज हुए RTO अधिकारी
Rohit Shetty in Legal trouble: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। फिलहाल तो रोहित शेट्टी कानूनी पचड़े में फंसे नजर आ रहे हैं। पिछली बार जहां रोहित शेट्टी के घर के नीचे गोलीबारी हुई थी उसके बाद पुलिस ने फिल्म मेकर के बचाव में कड़ी निगरानी रखनी शुरू कर दी थी, लेकिन इस बार मामला कुछ और ही है। दरअसल रोहित शेट्टी ने इस बार कुछ ऐसा किया है जिस वजह से वह कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं। चलिए जानते हैं कि क्या है मामला।

पर्सनल कार पर पुलिस का स्टीकर लगाना पड़ा भारी
Mid Day की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी ने अपनी कम से कम दो कारों को कस्टमाइज करवाया है। ये दोनों ही कारें SUV थीं। इतना ही नहीं उन्होंने शूटिंग के दौरान अपनी प्राइवेट कारों पर अवैध रूप से पुलिस का स्टिकर भी लगावाया था। यह सारे ही काम मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 177 के अनुसार गैरकानूनी हैं। इनका उल्लंघन करने पर सजा का भी प्रवधान है। पुलिस विभाग और कानून प्रवर्तन से जुड़े लोगों के अलावा किसी को भी इन चीजों के इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।
हो सकती है सजा...
एक सीनियर ट्रैफिक अधिकारी ने मिड डे को बताया कि कारों पर पुलिस का स्टीकर लगाना और लाइट लगाने की अनुमति सिर्फ और सिर्फ अधिकारियों को ही होती है। वहीं जब दो ऐसी SUV देखी गईं जिनपर पुलिस का स्टीकर था वह दोनों ही कारें रोहित शेट्टी के नाम से रजिस्टर्ड हैं। आरटीओ अधिकारी ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट 1988 जो कि 2019 में संशोधित हुआ था। उसके अंतर्गत किसी भी प्राइवेट व्हीकल पर पुलिस स्टिकर या लोगो लगाना धारा 177 के अंतर्गत किसी को भी इसे लगाने की अनुमति नहीं है। आपको बता दें कि इस मामले पर काफी विवाद छिड़ा हुआ है, लेकिन रोहित शेट्टी का इसपर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
रोहित शेट्टी ने जारी किया बयान
हाल ही में रोहित शेट्टी की तरफ से एक बयान जारी किया गया है कि जिसमें उन्होंने कहा है कि जब रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी हुई थी तब पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। उन्हें सुरक्षा भी मुहैया करवाई थी। शुरुआत में उन्होंने स्टीकर लगाए थे अपनी एसयूवी पर, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है। वहीं रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस का भी शुक्रिया किया है कि उनके कठिन समय में पुलिस ने 24 घंटे उनकी सुरक्षा को लेकर कड़ी निगरानी बरती।


Click it and Unblock the Notifications












