''मैं खुश हूं कि हमने शाहरुख खान की फिल्म के साथ क्लैश नहीं किया'' - रोहित शेट्टी
शाहरुख खान की फिल्म जीरो और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा 21 दिसंबर को एक साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर करण जौहर ने सिंबा को एक हफ्ते पोस्टपोन कर दिया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा कि तारीख बदलने का निर्णय सही था। मैं खुश हूं कि हम शाहरुख खान के साथ नहीं आए, यह हमने मिलकर प्लान किया था वर्ना और भी ज्यादा बातें होतीं।
[यहां पढ़ें- उरी फिल्म रिव्यू]
रोहित शेट्टी ने कहा,हमारे बीच कुछ नहीं होता, फिर भी सब यही पूछते हैं.. आप लोग एक ही दिन आ रहे हैं? क्या आप दोनों के बीच कुछ हो गया है? करण जौहर ऐसा है.. शाहरुख खान वैसा है और रोहित शेट्टी वैसा है..

सिंबा निर्देशक ने कहा, अभी हम एक हफ्ता देर से आए तो भी लोगों ने वही पूछा। एक दिन आते तो सोचो कितना बवाल होगा। इसीलिए यह बेहतर हुआ कि हम एक दिन नहीं आए।
मैं 21 को फिल्म ला रहा था, तो सब करण जौहर पर निशाना साध रहे थे। लिहाजा, करण के साथ बैठकर ही हम सबने प्लान किया कि 28 को फिल्म रिलीज की जाए। लेकिन सच तो यही है कि एक बार फिल्म रिलीज हो जाती तो सब बंद हो जाता है। उसके बाद फिल्म बोलती है।


Click it and Unblock the Notifications











