Rohit Shetty के घर फायरिंग और बिश्नोई गैंग की खुली धमकी के बाद, पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा

Rohit Shetty house firing: मुंबई के जुहू इलाके में रहने वाले मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर रविवार तड़के गोलियां चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस फायरिंग से न सिर्फ इलाके में अफरा-तफरी मच गई, बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी डर का माहौल बन गया है।

Rohit Shetty house firing

यह घटना हाल के दिनों में सेलेब्रिटीज को मिल रही धमकियों और हमलों से जुड़ी कड़ियों को और मजबूत करती नजर आ रही है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने खुलेआम दी धमकी

इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया के जरिए जारी बयान में गैंग ने दावा किया कि रोहित शेट्टी को पहले भी चेतावनी दी गई थी। बयान में यह भी कहा गया कि यह फायरिंग केवल एक "ट्रेलर" है और अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो आगे इससे भी बड़ा कदम उठाया जा सकता है। गैंग ने इस घटना को पूरे बॉलीवुड के लिए चेतावनी करार दिया है।

रोहित शेट्टी के जिम को बनाया गया निशाना

पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर बाइक से जुहू इलाके में पहुंचा था। उसने कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की और पैदल शेट्टी टावर की ओर बढ़ा। इसके बाद इमारत की पहली मंज़िल पर मौजूद रोहित शेट्टी के पर्सनल जिम के बाहर गोलियां चलाई गईं और आरोपी मौके से फरार हो गया।

रोहित शेट्टी अपने फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं और रोजाना इसी जिम में वर्कआउट करते हैं। ऐसे में जिम को निशाना बनाया जाना महज इत्तेफाक नहीं माना जा रहा।

फोरेंसिक जांच जारी

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जिम और आसपास के हिस्सों से कई सैंपल इकट्ठा किए गए हैं। जिम से जुड़ा कुछ सामान भी बरामद हुआ है, जिससे हमले की योजना पहले से तैयार होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पांच आरोपी गिरफ्तार
इस केस में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं-

अमन आनंद मरोटे (27)

आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19)

सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20)

समर्थ शिवशरण पोमाजी (18)

स्वप्निल बांडू सकट (23)

पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी महाराष्ट्र के पुणे से जुड़े हुए हैं। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस हमले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश तो नहीं है।

जुहू पुलिस ने दर्ज किया रोहित शेट्टी का बयान

घटना के बाद जुहू पुलिस ने रोहित शेट्टी का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर फिल्ममेकर को निशाना क्यों बनाया गया और क्या इस हमले का संबंध किसी पुराने विवाद या धमकी से है।

More from Filmibeat

Read more about: rohit shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X