..................... Rohit Shetty hints for Ajay Devgn's Singham 3 in Sooryavanshi climax with Jackie Shroff | सूर्यवंशी में रोहित शेट्टी ने दिया सिंघम 3 का बड़ा हिंट, अजय देवगन से टक्कर लेंगे जैकी श्रॉफ, जानें डिटेल्स - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी में रोहित शेट्टी ने दिया सिंघम 3 का बड़ा हिंट, अजय देवगन से टक्कर लेंगे जैकी श्रॉफ, जानें डिटेल्स

रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स को हर फिल्म के साथ बड़ा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। सिंघम, सिंघम 2 के बाद आई फिल्म सिंबा.. जिसके क्लाईमैक्स में रोहित शेट्टी ने बड़ी शानदार ढ़ंग से 'सूर्यवंशी' का ऐलान कर दिया था। फिल्म की कहानी की एक झलक लोगों को वहीं मिल गई थी। उसी तरह अब अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' के क्लाईमैक्स में रोहित शेट्टी ने फैंस को सरप्राइज देते हुए 'सिंघम 3' का ऐलान किया है।

सिंघम 3 में अजय देवगन के अपोजिट मुख्य विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे जैकी श्रॉफ। सूर्यवंशी में जैकी श्रॉफ आतंकी संगठन लश्कर के चीफ उमर हाफिज़ का किरदार निभा रहे हैं।

singham 3

सूर्यवंशी में उनके किरदार को जिंदा रखा गया है, लेकिन क्लाईमैक्स में सिंघम और उमर हाफिज़ के बीच फोन पर संवाद चलता है.. और अंत में सिंघम उसे कहता है कि तुम्हारा खात्मा तो मैं ही करूंगा।

फिल्म सिंघम गोवा में सेट किया गया था, उसके बाद सिंघम रिटर्न्स में मुंबई की कहानी थी। और अब, रोहित शेट्टी और अजय देवगन सिंघम 3 को एक स्तर और ऊपर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सिंघम 3 में आतंकवाद की कहानी

सिंघम 3 में आतंकवाद की कहानी

सिंघम 3 आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर सेट होगा, जिसमें हीरो आतंकवादी संगठनों को पकड़ने के लिए पाकिस्तान तक पहुंचेगा। सिंघम की कहानी ठीक वहीं से शुरु होगी, जहां पर सूर्यवंशी को खत्म किया गया है।

आगे बढ़ेगी कहानी

आगे बढ़ेगी कहानी

सिंघम 3 में एक बार फिर सूर्यवंशी और सिंबा भी साथ दिखेंगे। दरअसल सूर्यवंशी में हमने देखा कि उमर हाफिज (जैकी श्रॉफ) के बेटों को एटीएस ने मार गिराया है। उनकी मौत से बौखलाए हुए उमर को सिंघम ने सीधे चैलेंज दिया है कि वो उसके घर में आकर उसे मारेगा। उमर हाफिज पीओके में छुपा हुआ है। सिंघम में हम शिवगढ़ के बाजीराव सिंघम को देश के वांटेड आंतकवादी का खात्मा करते हुए देखेंगे।

जल्द होगी घोषणा

जल्द होगी घोषणा

रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले हफ्ते में रोहित शेट्टी अपनी इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।हालांकि फिल्म 2022 के अंत तक ही फ्लोर पर जाने की संभावना है। तब तक अजय देवगन अपनी मौजूदा घोषित फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगे। इधर रोहित शेट्टी भी अपनी अगली फिल्म 'सर्कस' की रिलीज फाइनल करेंगे।

धमाकेदार एक्शन

धमाकेदार एक्शन

खबरें हैं कि एक्शन के मामले में भी सिंघम 3 पिछली दोनों फिल्मों से ऊपर होने वाला है। निर्माता- निर्देशक चाहते हैं कि दर्शकों को इस फ्रैंचाइजी से जितनी उम्मीदें हैं, वो उससे बढ़कर पेश करें।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी

कोई शक नहीं सिंघम 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी ने 8 हिट फिल्में दी हैं। जिनमें से पांच फिल्में बैक टू बैक हिट हैं। वहीं, इस जोड़ी की 5 फिल्में 100 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X