अजय देवगन किया ब्लॉकबस्टर Dhamaka, अब सिंबा की बारी, इस शर्त पर बनेगा सीक्वल
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इन्हीं में से एक है रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंबा.. इस फिल्म में अजय देवगन का धमाकेदार कैमियो नजर आने वाला है। सिंबा का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है फैंस बावले हुए जा रहे हैं, ये दीवानगी है रोहित की स्टाइल में रणवीर और अजय को एक साथ देखने की। वहीं जब इस धमाकेदार आइडिया के बारे में रोहित से सवाल किया गया तो उन्होंने बड़े ही दिलचस्प जवाब दिए।
[अक्षय कुमार से टक्कर लेगें 'बाहुबली', 2019 का महाक्लैश, आ गई साहो की रिलीज डेट]
सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ये फिल्म जूनियर एनटीआर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म टेंपर का रीमेक है। इस फिल्म पर फैंस का रिएक्श देखकर माना जा रहा है कि सिंबा सुपर-डुपर हिट होने वाली है। वहीं रोहित शेट्टी का मानना है कि सिंबा उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है। उन्होंने कहा है कि अगर ऑडिएंस को भी ऐसा ही लगता है तो मैं ऐसी फिल्में और बनाऊंगा.. मैं दोबारा सिंघम और सिंबा एक फिल्म में लेने बात नहीं कर रहा, लेकिन पुलिसवालों पर फिल्म जरूर बनाऊंगा।

उन्होंने हिंट भी दिया कि एक फिल्म को लेकर उनके दिमाग में कुछ आइडिया जरूर है लेकिन वो सिंबा की सक्सेस के बाद ही बाहर आएगा। रोहित शेट्टी इससे पहले सिंघम और सिंघम 2 से फैंस का विश्वास जीत चुके हैं, जाहिर है अगर वे सिंबा के बाद भी पुलिसवाले पर कोई फिल्म बनाते हैं तो उसका क्रेज भी ताबड़तोड़ होगा। हालांकि अभी उन्होंने लीड़ एक्टर को लेकर कोई हिंट नहीं दी है। बहरहाल, आगे जानें सिंबा से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











