रोहित शेट्टी की IMDb पर टॉप फिल्में: अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस को दी मात
रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर परचम लहरा दिया है। सूर्यवंशी दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होते हुए रिकॉर्डतोड़ बिजनेस कर रही है। वहीं रोहित शेट्टी ने एक बार फिर कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म से अपना खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
जी हां, रोहित शेट्टी की IMDb की लिस्ट में टॉप फिल्मों में सूर्यवंशी शामिल हो गई हैं। इतना ही नहीं शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को लेकर बनाई गई चैन्नई एक्सप्रेस को भी सूर्यवंशी ने मात दे दी है। बता दें सूर्यवंशी फिल्म में अक्षय कुमार के अपोसिट कैटरीना कैफ नजर आई हैं तो वहीं सिघंम और सिंबा वाला तड़का भी रोहित शेट्टी सूर्यवंशी में लगाया। सूर्यवंशी में कैमियो के तौर पर अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आए।

रोहित शेट्टी की फिल्मों व उनके शो समेत तमाम IMDb ने तमाम लिस्ट को जारी किया है। बतौर निर्देशक IMDb ने रोहित शेट्टी की टॉप 10 फिल्मों को सूचीबद्ध किया है। जिसमें गोलमाल से लेकर सिघंम, जमीन, चेन्नई एक्सप्रेस व सूर्यवंशी जैसी फिल्में शामिल हैं।

सूर्यवंशी नहीं दे पाई सिंघम को मात
1) गोलमाल: फन अनलिमिटिड - 10 में से 7.5 की रेटिंग
2) सिंघम - 10 में से 6.8 की रेटिंग
3) सूर्यवंशी - 10 में से 6.2 की रेटिंग

रोहित शेट्टी की चेन्नई एक्सप्रेस 5th स्थान पर
4) अजय देवगन की ऑल द बेस्ट: फन बिग्नंस - 10 में से 6.2 की रेटिंग
5) शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस - 10 में से 6.1 की रेटिंग
6) अजय देवगन की सिंघम रिटर्न्स - 10 में से 5.7 की रेटिंग

रोहित शेट्टी की टॉप 10 फिल्में
7) अभिषेक बच्चन और अजय देवगन की बोल बच्चन - 10 में से 5.6 की रेटिंग
8) रणवीर सिंह और सारा अली खान की सिंबा - 10 में से 5.6 की रेटिंग
9) गोलमाल 3 - 10 में से 5.5 की रेटिंग
10)अरशद वारसी की संडे - 10 में से 5.4 की रेटिंग

गोलमाल सबसे हिट फ्रेंचाइजी
11) अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की जमीन - 10 में से 5.3 की रेटिंग
12) शाहरुख खान और काजोल की दिलवाले - 10 में से 5.1 की रेटिंग
13) गोलमाल रिटर्न्स - 10 में से 5.1 की रेटिंग
14) गोलमाल अगेन - 10 में से 5 की रेटिंग


Click it and Unblock the Notifications











