लॉकडाउन के बीच रोहित शेट्टी ने की फोटो जर्नलिस्ट के परिवारों की बड़ी मदद- सीधे बैंक अकाउंट में पैसे
कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारी भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ऐसे में बॉलीवुड निर्माता- निर्देशक- कलाकारों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सुपरस्टार ऋतिक रोशन के बाद अब रोहित शेट्टी ने मुंबई के फोटो जर्नलिस्ट के परिवारों को मदद दिया है। अच्छी बात है कि रोहित फोटोग्राफर्स के सीधे बैंक अकाउंट में पैसे डाल रहे हैं। मुंबई के फोटो जर्नलिस्ट योगेन शाह ने इस बात को शेयर किया है।
बता दें कि इससे पहले रोहित शेट्टी ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज के साथ काम करने वाले लोगों की मदद के लिए 51 लाख रुपये की राशि दान में दी थी।

बता दें, लॉकडाउन में पैपराजी फोटोग्राफर्स के कमाई का जरिया पूरी तरह से बंद हो चुका है। ये फोटोग्राफर्स ग्राउंड पर काम करते हैं और सेलेब्स की फोटोज क्लिक करते हैं। लेकिन फिलहाल 3 मई तक किसी को भी बाहर निकलने का आदेश नहीं है। वहीं,ये किसी फिल्म एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन से भी ताल्लुक नहीं रखते है। ऐसे में हमें इन संस्थाओं से मिलने वाले लाभ से भी कोई फायदा नहीं है। उम्मीद है ऋतिक रोशन और रोहित शेट्टी जैसे कलाकारों की मदद इन्हें इस मुश्किल समय में काम देगी।


Click it and Unblock the Notifications