Rohit Shetty Health Update: सर्जरी के बाद सेट पर लौटे रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया वीडियो

Rohit Shetty Health Update: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी 7 जनवरी यानि शनिवार को सेट पर घायल हो गए। वो अपनी आगामी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग कर रहे थे, जब एक कार सीक्वेंस एक्शन सीन के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये हादसा हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुआ।
एक्सीडेंट होने के तुरंत बाद ही आनन फानन रोहित शेट्टी को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स की टीम ने उनके हाथ की एक सर्जरी की। जिसके बाद रोहित शेट्टी की टीम ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया है।
उन्होंने कहा- "रोहित शेट्टी कल रात अपनी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी उंगलियों पर कुछ मामूली चोट लगी है। चोट का तुरंत इलाज किया गया जिसके बाद उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी है।"
बता दें, सर्जरी के 12 घंटों बाद ही रोहित वापस सेट पर पहुंच गए, जहां से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनका एक वीडियो शेयर की है। सिद्धार्थ ने पोस्ट में लिखा- "हमारे यहां OG एक्शन मास्टर हैं जो एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सेट पर वापस आ गए हैं। अभी 12 घंटे भी नहीं हुए हैं लेकिन वह एक रॉकस्टार हैं और सेट पर वापस आ गए हैं।"
रोहित शेट्टी ने भी पूरी टीम के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "एक और कार उड़ गई, लेकिन इस बार दो अंगुलियों में टांके लगे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं। आपके प्यार और चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"
गौरतलब है कि, इंडियन पुलिस फोर्स एक मेगा बजट वेब सीरीज है, जिससे रोहित शेट्टी ओटीटी पर बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड एक्टर के तौर पर दिखाई देंगे। इसके अलावा इसमें शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय भी हैं। ये ओटीटी फ्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम' पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











