#Golmaal4: अभी से ही छा गए हैं अजय देवगन- रोहित शेट्टी.. 2017 DHAMAKA शुरु!
रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग शुरु हो चुकी है। बता दें, इसी साल दिवाली पर यह फिल्म रिलीज होने की संभावना है।
साल 2017 में यदि बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों के फैंस को किसी फिल्म का इंतजार है.. तो वह है रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरिज की चौथी फिल्म.. 'गोलमाल अगेन'.. लिहाजा, हम फिल्म के लिए बेसब्र फैंस के लिए खुशखबरी लाएं है कि फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। यशराज स्टूडियो में फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया गया है। अजय देवगन 11 मार्च से टीम को ज्वॉइन करेंगे।
DHAMAKA: अजय देवगन की अगली फिल्म.. धड़ाधड़ चल रही है शूटिंग!
और फिल्म के लिए फैंस का क्रेज ट्विटर पर साफ देखा जा सकता है। जहां 'गोलमाल अगेन शूटिंग र्स्टाट्स' ट्रेंड किया जा रहा है। बता दें, कास्ट के मामले में गोलमाल अगेन पिछली फिल्मों से थोड़ी अलग होगी। इस साल रोहित शेट्टी ने कई नए चेहरों को जोड़ा है।

बता दें, इस बार रोहित शेट्टी काफी डीटेल में शूटिंग करने वाले हैं। फिल्म की विजुअल पर काफी काम होने वाला है। फिल्म की शूटिंग ऊटी, बैंगलौर, हैदराबाद, गोवा में होने वाली है।
वहीं, खबर यह भी है कि गोलमाल 4 एक तमिल रीमेक होगी। फिल्म का नाम था सूधू कव्वम जिसे लोगों ने हाथों हाथ ले लिया था। उसी फिल्म के प्लॉट को थोड़ा सा ट्विस्ट कर रोहित शेट्टी गोलमाल 4 बनाने वाले हैं।
यहां जानें गोलमाल अगेन से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications











