"20 करोड़ या तेरी मौत" रोहित शेट्टी का बजा फोन हैलो बोलते ही आई शामत

Rohit Shetty Gets Threat: डायरेक्टर रोहित शेट्टी को अज्ञात कॉलर की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली। इस मामले ने अफरा तफरी मचा दी है। धमकी के साथ साथ कॉलर ने सीधे 20 करोड़ की भारी-भरकम रंगदारी की मांग भी की गई है। इस मामले के सामने आते ही मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और मामले की तफतीश शुरू कर दी है। इस मामले की कमान अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

Rohit Shetty

रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि यह धमकी किसी सीधे फोन कॉल पर नहीं बल्कि एक ऑडियो क्लिप के जरिए भेजी गई है। शनिवार की सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को लगभग 90 सेकंड का एक ऑडियो मैसेज मिला। क्लिप में साफतौर पर चातावनी दी गई है कि अगर रकम नहीं पहुंचाई गई तो निशाना सीधे रोहित शेट्टी ही होंगे और अंजाम बेहद ही बुरा होगा।

पुलिस के शुरुआती सूत्रों के अनुसार, इस ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बेहद करीबी और वांटेड शूटर शुभम लोणकर की बताई जा रही है। आपको बता दें कि शुभम लोणकर साल 2024 में हुए दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और इसी साल फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग, दोनों ही मामलों में मुख्य आरोपी और फरार चल रहा है।

Read more about: rohit shetty bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X