सिंघम रिटर्न्स को रोहित ने दिये 4 स्टार, क्रिटिक्स को दिखाया ठेंगा

रोहित शेट्टी से पहले साजिद खान ने भी अपनी फिल्म क्या कूल हैं हम के सीक्वल क्या सुपर कूल हैं हम के पोस्टर पर क्रिटिक्स के सारे रिव्यूज डाले और ये जताने की कोशिश की कि उनकी नज़रों में क्रिटिक्स की कोई वैल्यू नहीं है। रोहित शेट्टी ने भी शायद कुछ इसी सोच को रखते हुए अपनी फिल्म को पोस्टर में ही स्टार्स लगा दिये। अब क्रिटिक्स को भी समझ आ जाएगा कि जब फिल्म को निर्देशक ने खुद ही अपनी फिल्म को स्टार्स दे दिये हैं तो भला उनका क्या काम है। वैसे सिंघम फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी और उसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। अब सिंघम रिटर्न्स से भी लोगों को काफी उम्मीदे हैं।
अगर इन 4 स्टार्स की बात करें तो शायद इनके पीछे का लॉजिक ये हो सकता है कि एक स्टार- अजय और करीना की हिट जोड़ी के लिए, एक स्टार रोहित शेट्टी जैसे निर्देशक के लिए, एक स्टार सिंघम के सुपरहिट ब्रांड नेम के लिए और चौथा स्टार फिल्म के एक्शन पैक्ट सीक्वेंस के लिए दिये गये हैं। अभी दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा ये जानने के लिए कि सिंघम रिटर्न्स को दिये गये 4 स्टार्स किस वजह से दिये गये हैं। और ये स्टार्स खुद को कितना जस्टीफाय करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications