रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, पुलिस के हत्थे लगा एक और आरोपी
बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी इन दिनों पुलिस की सुरक्षा निगरानी से घिरे हुए हैं। दरअसल 31 जनवरी की रात उनके घर के बाहर किसी ने पांच राउंड फायरिंग की थी। मुंबई के जूहु इलाके में उनका घर है। जहां पहले से ही काफी सुरक्षा थी, लेकिन उसके बाद भी उनके घर पर हमला हुआ। जिसके बाद पुलिस सर्तक हो गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

अभी तक हो चुके हैं चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आस पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन उसके बाद मालूम हुआ कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई ने ली। इतना ही नहीं लॉरेंस ने रोहित शेट्टी को सोशल मीडिया पर धमकी भी दी थी। जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को एक बड़ा क्लू मिला और पुलिस ने स्कूटी उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं अब बताया जा रहा है कि पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने के हत्थे एक और आरोपी लगा है।
गिरफ्तार किया गया आरोपी
क्राइम ब्रांच का कहना है कि इसी आरोपी ने रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी करने वाले हथियार मुहैया करवाए थे। मु्ंबई पुलिस जल्द ही आरोपी को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि पुलिस अभी तक इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने बढ़ाई रिमांड
बता दें कि मुंबई पुलिस ने सभी आरोपियों की पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। जिसके बाद कोर्ट ने उन सभी आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला काफी गंभीर है। असली अपराधी की साजिश का खुलासा होना बेहद जरूरी है। वहीं आरोपी के तरफ से पेश हुए वकीलों ने का कहना है कि इन लोगों को सिर्फ शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। जबकि वह मौके से नहीं पकड़े गए थे। उनका कहना है कि आरोपियों का शुभम लोनकर से कोई सीधा संपर्क नहीं है। जबकि पुलिस ने जांच में यह बताया कि ये सभी शुभम लोनकर और लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में थे।


Click it and Unblock the Notifications











