..................... रोहित शेट्टी ने की सूर्यवंशी रिलीज़ डेट पर बात | Rohit Shetty finally talks about Sooryavanshi release date at Khatron ke Khiladi launch - Hindi Filmibeat

रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी रिलीज़ डेट पर की बात, साफ कर दी सारी अफवाहें, 2 अक्टूबर या 15 अगस्त

रोहित शेट्टी हाल ही में अपने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के लिए प्रेस से मुखातिब हुए और इस दौरान एक सवाल था जो उनसे पूछा जाना तय था। ये सवाल मार्च 2020 से रोहित शेट्टी से पूछा जा रहा है और सवाल है - आखिर सूर्यवंशी कब रिलीज़ होगी?

लेकिन इस सवाल का जवाब, रोहित शेट्टी ने भी एक सवाल के साथ दिया। रोहित शेट्टी ने पत्रकारों से पूछा - आखिर सिनेमाघर कब खुलेंगे? सूर्यवंशी, 24 मार्च 2020 को रिलीज़ होनी थी जिसके बाद पूरे विश्व को कोरोना ने अपने घर में बंद होने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद से कई बार फिल्म की रिलीज़ डेट तय की जा चुकी है।

rohit-shetty-finally-talks-about-sooryavanshi-release-date-at-khatron-ke-khiladi-launch

रोहित ने साफ कहा, इस समय पूरे देश की वरीयता होनी चाहिए वैक्सीन। उससे ज़्यादा ज़रूरी कुछ भी नहीं है। हमें ये बिल्कुल नहीं सोचना है कि चीज़ें कम हो रही हैं तो ठीक हो गई हैं। कई देश हैं जहां एक बार फिर से मुसीबतें आती दिख रही हैं और हमें इसके लिए तैयार रहना है। सारी सावधानी बरतते हुए काम पर लौटना है। ये नहीं सोचना है कि देश खुल गया है तो छुट्टियों पर जाएं।

गौरतलब है कि जून 2020 में तय हुआ कि सूर्यवंशी दीवाली 2020 में धमाका करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद फिल्म 30 अप्रैल 2021 को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन एक बार फिर देश में लॉकडाउन लग गया। हालांकि रोहित शेट्टी को फिल्म से ज़्यादा चिंता दर्शकों की सलामती की है।

नेटफ्लिक्स के पास है स्ट्रीमिंग अधिकार

नेटफ्लिक्स के पास है स्ट्रीमिंग अधिकार

फिल्म के Streaming Rights, नेटफ्लिक्स के पास आ चुके हैं और इसके लिए नेटफ्लिक्स ने 200 करोड़ से ऊपर की तगड़ी डील ऑफर की थी। इससे पहले भी सूर्यवंशी को 175 करोड़ की डील ऑफर हुई थी। लेकिन इसे ठुकरा दिया गया था।

15 अगस्त या 2 अक्टूबर?

15 अगस्त या 2 अक्टूबर?

फिल्म की नई रिलीज़ डेट को लेकर फिलहाल काफी दुविधा चल रही है। माना जा रहा है कि या तो फिल्म 15 अगस्त या फिर 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो सकती है। लेकिन रोहित शेट्टी की बातों से ये तो साफ है कि वो फिल्म थिएटर में ही रिलीज़ करने के पक्ष में है और इसे किसी प्लेटफॉर्म पर पहले नहीं रिलीज़ करेंगे।

इंतज़ार करते करते थक चुके हैं लोग

इंतज़ार करते करते थक चुके हैं लोग

खबरें थीं कि रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार - कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म की रिलीज़ के इंतज़ार में खुद भी थक चुके हैं। और माना जा रहा था किरोहित शेट्टी ने फिल्म को रिलीज़ करने का मन बना लिया है। बस फिल्म थिएटर में आएगी या फिर सीधा नेटफ्लिक्स पर इसका फैसला जून में थिएटर की स्थिति देखते हुए कर लिया जाएगा।

15 महीने की देरी

15 महीने की देरी

अगर थियेटर की बात करें तो सूर्यवंशी को थियेटर में रिलीज़ करने के लिए भी थियेटर मालिकों को कमाई का हिस्सा फिल्ममेकर को देना पड़ा। फिल्म का इंतज़ार बहुत ही बेसब्री से किया जा रहा है और फिल्म पहले ही 15 महीने लेट हो चुकी है।

बार बार रिजेक्ट किए ऑफर

बार बार रिजेक्ट किए ऑफर

दिलचस्प है कि अभी तक रोहित शेट्टी और रिलायंस को सूर्यवंशी के लिए OTT प्लेटफॉर्म से काफी बड़ी डील मिलती रही लेकिन उन्होंने इन डील को ये कह कर ठुकराया कि वो दर्शकों के साथ धोखा करना नहीं चाहते। फिल्म बड़े परदे के लिए बनी है और बड़े परदे पर ही आएगी।

तिकड़ी का जलवा

तिकड़ी का जलवा

सूर्यवंशी की टीम का मानना है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की तिकड़ी, परदे पर तबाही मचा देगी। सूर्यवंशी के अंदर दर्शकों को थियेटर तक खींच लाने की काबिलियत है और इसलिए उन्होंने पहले ही थिएटर मालिकों से अपना हिस्सा मांग लिया है।

नहीं हो पाएगी धमाकेदार कमाई

नहीं हो पाएगी धमाकेदार कमाई

लेकिन ये तय माना जा रहा है कि सूर्यवंशी जब भी रिलीज़ होगी, हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के रास्ते खोलेगी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ पर फैसला होने के बाद ही तय हो पाएगा कि फिल्म कितना कमा पाएगी। हां, ये ज़रूर है कि फिल्म बहुत धमाकेदार कमाई नहीं कर पाएगी।

पहली बार रोहित शेट्टी स्टाईल इंटरटेनमेंट

पहली बार रोहित शेट्टी स्टाईल इंटरटेनमेंट

अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस किंग हैं और रोहित शेट्टी का कोई भी सट्टा आज तक बॉक्स ऑफिस पर फेल नहीं हुआ है। ऐसे में ये दोनों परदे पर धमाका करेंगे ये तो तय है, पर ये धमाका कितने करोड़ का होगा बस इसकी गिनती करनी है।

कैटरीना का इंतज़ार

कैटरीना का इंतज़ार

जब से फैन्स को पता चला है कि फिल्म के लिए अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ, मोहरा के चार्टबस्टर गाने टिप टिप बरसा पानी को रीमेक कर चुके हैं तब से फैन्स बस कैटरीना कैफ को इस गाने में एक बार परदे पर देखने को उत्सुक हो चुके हैं।

2018 में मिली थी पहली झलक

2018 में मिली थी पहली झलक

सूर्यवंशी का इंतज़ार, फैन्स 2018 से कर रहे हैं जब उन्होंने रणवीर सिंह की सिंबा में अक्षय कुमार की एक झलक देखी। रोहित शेट्टी ने अपने नए हीरो वीर प्रताप सूर्यवंशी को दर्शकों से तभी मिलवा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X