''फिल्‍म समीक्षकों से न डरे निर्माता''

उन्होंने कहा कि कुछ फिल्म आलोचक समीक्षा करते समय राजनीतिक और व्यक्तिगत दुर्भावना से ग्रसित दिखे। हालांकि कुछ आलोचक सही थे। अपनी फिल्म की अपार सफलता को देखते हुए मैं दूसरे निर्देशकों से कहना चाहता हूं कि वे भविष्य में आलोचकों से न डरें।
दरअसल 'गोलमाल रिटर्न्स' रोहित की वर्ष 2006 में आई सफल कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' की सिक्वल है। कई फिल्मी सितारों से सजी इस फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन ही देश के भीतर 22 लाख रुपये की कमाई की। इसने 'ओम शांति ओम' और 'सिंह इज किंग' का भी रिकार्ड तोड़ दिया।
अब रोहित 'गोलमाल 3' बनाने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि तीसरी फिल्म में एक नई कहानी पेश की जाएगी। हालांकि रोहित इससे पहले एक और फिल्म बनाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications