रोहित शेट्टी ने की मुंबई पुलिस की मदद - 8 होटलों में किया रहने खाने का इंतज़ाम
रोहित शेट्टी ने एक ज़िम्मेदार नागरिक का फर्ज़ निभाते हुए मुंबई पुलिस की इस कठिन समय में मदद करने की कोशिश की है। रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस के रहने और खाने के लिए 8 होटलों का इंतज़ाम किया है।
गौरतलब है कि इस समय देश के जैसे हालात, ज़रूरी सेवा करने वाले अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। कुछ उनकी ड्यूटी के कारण और कुछ कोरोना के डर के कारण। इसलिए अब वो बाहर ही रहने और खाने को मजबूर हैं।

ऐसे में रोहित शेट्टी का ये कदम एक बहुत बड़ी मदद बनकर सामने आया है। मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस बारे में ट्वीट करते हुए रोहित शेट्टी को धन्यवाद भी दिया है।
इस समय पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है और इससे लड़ने के लिए कुछ लोग हैं जो दिन रात काम कर रहे हैं। इनमें पुलिस और सुरक्षा बलों से लेकर स्वास्थ्य सेक्टर और essential services के कर्मचारी शामिल है।
देखिए इस समय बाकी स्टार्स कैसे कर रहे हैं देश की मदद -


Click it and Unblock the Notifications
