#Relax अक्षय फैन्स...."मैं शाहरूख खान के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहा!"
कल से गपशप गली में चर्चा थी कि शाहरूख खान वो फिल्म कर रहे हैं जिस पर अक्षय कुमार की कब से नज़र थी। इतना ही नहीं, इस फिल्म के लिए शाहरूख खान और रोहित शेट्टी काम भी शुरू कर चुके हैं। जबकि रोहित और अक्षय साथ में फिल्म करने वाले थे।
लेकिन अब रोहित शेट्टी ने खुद साफ किया है कि वो शाहरूख खान के साथ थेरी रीमेक नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, फिलहाल वो ऐसे किसी रीमेक प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं।
[#RecordReady: 200 करोड़ की ब्लॉकबस्टर के साथ अक्षय कुमार!]
हाल ही में रोहित शेट्टी ने राम लखन रीमेक के बारे में भी सारी अफवाहों को झूठा करार दिया और कहा कि मैं राम लखन रीमेक पर काम नहीं कर रहा हूं। मेरा अगला काम करण जौहर के साथ है और वो जल्द ही अनाउंस हो जाएगा।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार काफी समय से थेरी रीमेक करना चाह रहे हैं और उनकी टीम इस फिल्म के रीमेक राइट्स भी हासिल करने में जुटी है। फिल्म साउथ सुपरस्टार विजय की है।
[अजय देवगन की सबसे अनोखी फिल्म...Hint नो शिवाय!]
हालांकि अभी फिल्म का रीमेक राइट्स किसी के पास नहीं है। फिलहाल बॉलीवुड में कम से कम इन 9 फिल्मों के रीमेक की चर्चा ज़ोरों पर है जिन्हें देखने में दर्शकों को काफी मज़ा आने वाला है -


Click it and Unblock the Notifications