..................... Rohit Shetty denies approaching Prabhas for his next film - Hindi Filmibeat

तगड़ा Rumor: इस ब्लॉकबस्टर का हो रहा था इंतज़ार....लेकिन हो गई CANCEL!

बाहुबली की धमाकेदार सफलता के बाद प्रभास बॉलीवुड फैन्स के भी फेवरिट बन चुके हैं और इंटरनेशनल स्टार भी। इसलिए जब गपशप गली में ये खबर उड़ी कि करण जौहर जल्द ही प्रभास को लॉन्च करेंगे, उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतज़ार होने लगा।

फिर खबरें आईं कि प्रभास रोहित शेट्टी की फिल्म में फाइनल हो चुके हैं और उन्हें बॉलीवुड में लाने का श्रेय रोहित शेट्टी को जाएगा। अब जाकर रोहित शेट्टी ने इस फिल्म पर बात की है।

rohit-shetty-denies-approaching-prabhas-his-next-film

रोहित ने बताया कि मैं ऐसी कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं। मैं स्पेन में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर रहा था और यहां ये सब खबरें फैल गईं। इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है।

फिलहाल मैं केवल गोलमाल 4 पर काम कर रहा हूं और फिल्म तेज़ी से आगे बढ़ रही है। गौरतलब है कि इस बार रोहित शेट्टी गोलमाल अगेन के साथ परिणीति चोपड़ा, अजय देवगन और तबू का धमाकेदार कॉम्बिनेशन के साथ आ रहे हैं।

वैसे अगर प्रभास के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो आए दिन उनका नाम किसी ना किसी फिल्म से जुड़ ही जाता है। लेकिन फिलहाल प्रभास अपनी अगली फिल्म साहो की तैयारी कर रहे हैं।

फिल्म के लिए कैटरीना कैफ और अनुष्का शेट्टी में हीरोइन की जगह को लेकर तगड़ी टक्कर चल रही है। वहीं साहो हिंदी में भी पूरी तैयारी के साथ रिलीज़ होगी इसलिए, बॉलीवुड को एक बार फिर डरने की ज़रूरत हो सकती है।

बहरहाल, आप जानिए बॉलीवुड के 15 वहम जिनकी बाहुबली 2 ने धज्जियां उड़ा दीं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X