रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स बॉक्स ऑफिस: सूर्यवंशी के साथ पूरे हुए 600 करोड़, 1000 करोड़ का सिंघम 3 टार्गेट

रोहित शेट्टी सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस के साथ रोज़ नए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। एक हफ्ते में सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 120 करोड़ की कमाई कर ली है और इसी के साथ रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है। रोहित शेट्टी ने कॉप वर्ल्ड की शुरूआत की थी 2011 में सिंघम के साथ।

सिंघम ने बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी मारी। इसके बाद 2014 में सिंघम रिटर्न्स के साथ रोहित शेट्टी ने 140 करोड़ की कमाई की। 2018 में सिंबा के साथ ये कॉप वर्ल्ड, कॉप यूनिवर्स में बदलना शुरू हुई। सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ की कमाई की।

rohit-shetty-s-cop-universe-hits-600-crore-with-sooryavanshi-week-one-box-office-singham-simmba

सूर्यवंशी के साथ रोहित शेट्टी ने एक भरी पूरी कॉप यूनिवर्स की झलक दी और फिल्म ने अब तक 120 करोड़ की कमाई कर ली है। यानि कि बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर रोहित शेट्टी के तीन कॉप 600 करोड़ की कमाई दे चुके हैं। अगर सूर्यवंशी के 200 करोड़ टार्गेट को ध्यान में रखा जाए तो ये कॉप यूनिवर्स 700 करोड़ की कमाई पूरी कर लेगी।

इसके बाद रोहित शेट्टी बढ़ेंगे सिंघम 3 की तरफ जो कि और बड़ी होगी और अब तक की सबसे महत्त्वाकांक्षी फिल्म होगी। माना जा रहा है कि सिंघम 3 के साथ रोहित शेट्टी 300 करोड़ क्लब टार्गेट करेंगे और कॉप यूनिवर्स 1000 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पूरा कर सकती है।

सिंबा के साथ हुई कॉप यूनिवर्स की शुरूआत

सिंबा के साथ हुई कॉप यूनिवर्स की शुरूआत

रोहित शेट्टी ने इस कॉप यूनिवर्स का बीज डाला था रणवीर सिंह स्टारर सिंबा में। सिंबा का आधार बना था सिंघम जहां रणवीर सिंह का किरदार सिंबा, पुलिस ऑफिसर सिंघम का फैन होता है। वहीं क्लाईमैक्स में जब वाकई सिंघम अजय देवगन की एंट्री हुई थी तो फैन्स ने थिएटर में तालियों के साथ कुर्सी तोड़ जश्न मनाया था। यहीं से ये साफ था कि फैन्स को इस कॉप यूनिवर्स में दिलचस्पी होगी। सिंघम इस यूनिवर्स के पहले हीरो हैं।

बढ़ेंगी कॉप यूनिवर्स?

बढ़ेंगी कॉप यूनिवर्स?

रोहित शेट्टी सूर्यवंशी के साथ अपनी कॉप यूनिवर्स की झलक दे रहे हैं जहां उन्होंने अपने बाकी दोनों कॉप किरदारों सिंबा और सिंघम को भी फिल्म में जगह दी है। एक तरह से ये कॉप यूनिवर्स की टेस्टिंग थी जो कि काफी सफल रही है क्योंकि दर्शक अभी से सूर्यवंशी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान की एंट्री के बाद इस कॉप यूनिवर्स में अब चार बड़े सितारे एक साथ दिखेंगे - सलमान खान का चुलबुल अवतार, रणवीर सिंह का सिंबा अवतार, अजय देवगन का सिंघम अवतार और अक्षय कुमार का सूर्यवंशी अवतार।

होगी सलमान खान की एंट्री?

होगी सलमान खान की एंट्री?

सलमान खान ने रोहित शेट्टी को सिंघम - दबंग क्रॉसओवर की इजाज़त दे दी है और रोहित शेट्टी की स्टाईल पर गौर किया जाए तो रोहित शेट्टी इस क्रॉसओवर की शुरूआत सिंघम 3 के क्लाईमैक्स के साथ ही कर सकते हैं। यानि कि पाकिस्तान से लड़ते हुए केवल अजय देवगन ही नहीं, उनका साथ देने सलमान खान अपने चुलबुल अवतार में भी दिखाई दे सकते हैं।

अभी भी अधूरी है कॉप यूनिवर्स

अभी भी अधूरी है कॉप यूनिवर्स

रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स को पूरी करने के लिए एक महिला कॉप की तलाश कर रहे हैं। इस फिल्म को शुरू करने से पहले वो एक महिला ऑफिसर पर फिल्म बनाना चाहतेे हैं। इसके लिए मुख्य लीड के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक रोहित शेट्टी को अपनी Leading Lady नहीं मिल पाई है।

सिंघम 3 की बुकिंग

सिंघम 3 की बुकिंग

रोहित शेट्टी और अजय देवगन स्टारर सिंघम रिटर्न्स साल 2014 में 15 अगस्त के दिन ही रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी और इसे 15 अगस्त वीकेंड का पूरा फायदा मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ की ओपनिंग की थी। पहले वीकेंड में ही फिल्म ने 77 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म ने कुल 140 करोड़ का लाईफटाईम बिज़नेस किया था और ये अजय देवगन के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। सिंघम 3, नौ सालों बाद ठीक इसी दिन 2023 में लौटेगी।

1000 करोड़ पूरे होने का इंतज़ार

1000 करोड़ पूरे होने का इंतज़ार

अब बस रोहित शेट्टी सिंघम 3 के साथ अपनी कॉप यूनिवर्स को किस तरह और किस दिशा में बढ़ाते हैं ये देखने का इंतज़ार है। रोहित शेट्टी, भारत के सबसे सफल डायरेक्टर हैं और मसाला फिल्मों को भगवान। वो जिस फिल्म पर हाथ लगा देते हैं उसकी बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी 100 प्रतिशत होती है। तो बस अब एक बार फिर से अजय देवगन को अता माझी सटकली बोलने का इंतज़ार कीजिए। और इसी के साथ रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के 1000 करोड़ पूरे होने का भी इंतज़ार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X