2018: सलमान की ईद और अक्षय की आज़ादी के बीच....एक और सुपरस्टार BOOKED!

रोहित शेट्टी का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा इसका इंतज़ार काफी लोग कर रहे थे। एक तरफ उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी वहीं दूसरी तरफ माना जा रहा था कि वो प्रियदर्शन के लिए अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म बनाएंगे।

लेकिन अब तय हो गया है कि रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के साथ टेंपर रीमेक कर रहे हैं और फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म मई 2018 में फ्लोर पर जाएगी।

rohit-shetty-confirms-temper-remake-going-on-floor-in-may-2018

उससे पहले रोहित शेट्टी गोलमाल अगेन में बिज़ी हैं वहीं रणवीर सिंह पद्मावती निपटा रहे हैं। अब तक रोहित शेट्टी केवल अजय देवगन और शाहरूख खान के साथ काम करते थे। वहीं खबरें थीं कि उनकी अगली फिल्म में सलमान खान होंगे। लेकिन ध्यान दिया जाए तो सलमान - शाहरूख और अजय देवगन, तीनों की ही आखिरी फिल्में फ्लॉप रही हैं।

और रोहित शेट्टी ने भी अपना ट्रैक बदलने की कोशिश करते हुए रणवीर के साथ फिल्म शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्ट पर बात करते हुए रोहित ने बताया कि ये पूरी तरह से एक्शन फिल्म होगी। रणवीर ने आज तक इतना एक्शन किसी फिल्म में नहीं किया है जितना कि अब करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X