रोहित शेट्टी ने कर दिया एलान - सिंघम 3 के साथ करने जा रहे हैं धमाकेदार वापसी, फिल्म की शूटिंग डीटेल्स

रोहित शेट्टी, इस समय रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस पर काम कर रहे हैं और इसके तुरंत बाद वो अजय देवगन स्टारर सिंघम 3 पर काम शुरू करेंगे। रोहित ने बताया कि वो फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं और 2023 अप्रैल से वो फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। तब तक अजय देवगन भी अपने बाकी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

रोहित ने बताया कि उन्होंने काफी समय से सिंघम नहीं बनाई है और इसलिए अब वो इसे वापस बनाने के लिए उत्साहित हैं। वैसे भी रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ट्यूनिंग के फैन्स दीवाने हैं।

rohit-shetty-confirms-singham-3-shooting-details-fans-are-excited-to-see-him-back-with-ajay-devgn

सिंघम के अलावा, रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ट्यूनिंग गोलमाल सीरीज़ में साफ दिखाई देती है। सिंघम के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने बताया कि फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो चुका है। दिसंबर में सर्कस रिलीज़ हो रही है और तब तक वो इस फिल्म के काम में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद वो पूरी तरह से सिंघम 3 पर जुट जाएंगे। रोहित शेट्टी ने हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में इस बात को कंफर्म कर दिया है।

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी काफी समय से सिंघम 3 का आईडिया क्रैक करने की कोशिश कर रहे थे और आखिरकार उन्हें ये आइडिया मिल ही चुका है जो उनकी कॉप यूनिवर्स की कहानी को एक अलग ही स्तर पर लेकर जाएगा।

सिंघम सीरीज़ की तीसरी फिल्म होगी सिंघम 3

सिंघम सीरीज़ की तीसरी फिल्म होगी सिंघम 3

रोहित शेट्टी और अजय देवगन स्टारर सिंघम रिटर्न्स साल 2014 में 15 अगस्त के दिन ही रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी और इसे 15 अगस्त वीकेंड का पूरा फायदा मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ की ओपनिंग की थी। पहले वीकेंड में ही फिल्म ने 77 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म ने कुल 140 करोड़ का लाईफटाईम बिज़नेस किया था और ये अजय देवगन के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।

अजय देवगन उठाने जा रहे हैं बड़ी ज़िम्मेदारी

अजय देवगन उठाने जा रहे हैं बड़ी ज़िम्मेदारी

दिलचस्प है कि तान्हाजी के साथ अजय देवगन के ऊपर बॉक्स ऑफिस की ज़िम्मेदारी बढ़ चुकी है। तान्हाजी के साथ अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर नए दशक की शुरूआत धमाकेदार तरीके से की। फिल्म 2020 की और इस दशक की पहली ब्लॉकबस्टर है। तान्हाजी ने बॉक्स ऑफिस पर 279 करोड़ की कमाई की। इसके पहले, अजय देवगन और रोहित शेट्टी का साथ ही अजय देवगन के हिस्से में ब्लॉकबस्टर फिल्में लेकर आ पाया। उनकी दो बेहतरीन फिल्में गोलमाल अगेन और सिंघम रिटर्न्स रोहित शेट्टी का कमाल हैं।

कॉप यूनिवर्स की कर चुके हैं Testing

कॉप यूनिवर्स की कर चुके हैं Testing

रोहित शेट्टी ने इस कॉप यूनिवर्स का बीज डाला था रणवीर सिंह स्टारर सिंबा में। सिंबा का आधार बना था सिंघम जहां रणवीर सिंह का किरदार सिंबा, पुलिस ऑफिसर सिंघम का फैन होता है। वहीं क्लाईमैक्स में जब वाकई सिंघम अजय देवगन की एंट्री हुई थी तो फैन्स ने थिएटर में तालियों के साथ कुर्सी तोड़ जश्न मनाया था। यहीं से ये साफ था कि फैन्स को इस कॉप यूनिवर्स में दिलचस्पी होगी। सिंघम इस यूनिवर्स के पहले हीरो हैं।

सूर्यवंशी के साथ किया धमाका

सूर्यवंशी के साथ किया धमाका

इसके बाद रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के साथ पूरी कॉप यूनिवर्स की एक झलक दर्शकों को दी। पहली बार तीन सुपरस्टार एक साथ पुलिस की वर्दी में दर्शकों के सामने नज़र आए और इसे सीटियां और तालियां दोनों मिलीं। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स के तीन अलग सितारे तैयार हैं - सिंघम अजय देवगन, सिंबा रणवीर सिंह और सूर्यवंशी अक्षय कुमार। कॉप यूनिवर्स की हर फिल्म में इन तीनों की एक साथ झलक मिलेगी ये तय हो चुका है।

विलेन भी वही

विलेन भी वही

सूर्यवंशी में निगेटिव लीड निभाने के बाद जैकी श्रॉफ ही सिंघम 3 के लिए अभी से लॉक हो चुके हैं। सिंघम 3 की शुरूआत जैकी श्रॉफ और अजय देवगन सूर्यवंशी में कर ही चुके हैं। सूर्यवंशी में आखिरी सीन में ही सिंघम 3 का प्लॉट बिछाया जा चुका है जहां अजय देवगन, जैकी श्रॉफ के किरदार से निपटने का वादा करते दिखाई दे चुके हैं।

बस फैन्स को सिंघम 3 का इंतज़ार

बस फैन्स को सिंघम 3 का इंतज़ार

अब बस रोहित शेट्टी सिंघम 3 के साथ अपनी कॉप यूनिवर्स को किस तरह और किस दिशा में बढ़ाते हैं ये देखने का इंतज़ार है। रोहित शेट्टी, भारत के सबसे सफल डायरेक्टर हैं और मसाला फिल्मों को भगवान। वो जिस फिल्म पर हाथ लगा देते हैं उसकी बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी 100 प्रतिशत होती है। तो बस अब एक बार फिर से अजय देवगन को अता माझी सटकली बोलने का इंतज़ार कीजिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X