SUPER.. साथ आएंगे दो ब्लॉकबस्टर स्टार.. सुपरहिट REMAKE के साथ!
रोहित शेट्टी ने कंफर्म किया है कि वे रणवीर सिंह के साथ अगली फिल्म बनाने वाले हैं। इस फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा करण जौहर संभालेंगे।
कुछ ही दिनों पहले एक अफवाह शुरु हुई थी कि रणवीर सिंह तेलुगु सुपरहिट फिल्म 'टेंपर' के रीमेक में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अफसर की है, जिसकी जिंदगी एक लड़की आती है और उसे सही रास्ते पर ले जाती है।
''शाहरूख, सलमान खान ओवर एक्टिंग की दुकान हैं......''
बहरहाल, रोहित शेट्टी ने इस अफवाह को लगभग फाइनल कर दिया है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा कि, वे एक फिल्म के लिए रणवीर से लगातार संपर्क में हैं। लेकिन अभी तक फिल्म फाइनल नहीं है।

यह करण जौहर की प्रोडक्शन फिल्म होगी। जी हां, एक ही फिल्म से जुड़ेगे ये तीन सुपरहिट नाम- रणवीर, करण जौहर, रोहित शेट्टी.. उम्मीद है कि फिल्म 2018 तक सामने आएगी। फिलहाल हमें इसके ऑफिशियल घोषणा का इंतजार करना होगा।
यहां देखें फिल्मों की लिस्ट, जिसके हिंदी रीमेक का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications