रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का नया धमाका: 750 करोड़ की कमाई के बाद धाकड़ पुलिस ऑफिसर की एंट्री
रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म सिंघम 3 के बारे में खुलकर बात की है और इस दौरान उनसे उनकी कॉप यूनिवर्स के बारे में पूछा गया। कॉप यूनिवर्स से जुड़ा सबसे पहला सवाल यही था कि इस यूनिवर्स में एक महिला पुलिस ऑफिसर की एंट्री कब होगी और रोहित शेट्टी ने इस बार इसका जवाब दे दिया है।
रोहित शेट्टी ने बताया है कि बहुत ही जल्दी उनकी कॉप यूनिवर्स में एक महिला पुलिस ऑफिसर की एंट्री होने जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले अफवाहें थीं कि रोहित शेट्टी सिंघम 3 को महिला पुलिस ऑफिसर के साथ ही बनाना चाहते थे।

इस बारे में उनके दिमाग में आईडिया भी तगड़ा आया। रोहित शेट्टी चाहते थे कि क्यों ना बॉलीवुड में जो पुलिस किरदार पहले से ही मशहूर हैं, उन्हें ही कॉप यूनिवर्स में शामिल किया जाए। और रोहित शेट्टी ने इस आईडिया के साथ यशराज फिल्म्स को अप्रोच भी किया था क्योंकि वो रानी मुखर्जी के मर्दानी के किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के साथ सिंघम के बाजीराव सिंघम का क्रॉसओवर चाहते थे।
अब ये आईडिया वाकई रोहित शेट्टी का था या बस फैन्स के दिमाग का हुजूम था पता नहीं लेकिन ये आईडिया सभी को तगड़ा लगा। देखना ये है कि रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में कौन सी स्टार की एंट्री महिला पुलिस ऑफिसर के तौर पर होती है।

शिल्पा शेट्टी की एंट्री
गौरतलब है कि सिंघम 3 के अलावा, रोहित शेट्टी, अमेज़ॉन प्राईम वीडियो के लिए एक वेब सीरीज़ प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसका नाम है इंडियन पुलिस फोर्स। इस सीरीज़ के साथ उनकी कॉप यूनिवर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक आनंद ओबेरॉय की एंट्री हुई है वहीं इस सीरीज़ के साथ शिल्पा शेट्टी भी रोहित शेट्टी की वर्दी वाली दुनिया में एंट्री ले चुकी हैं। माना जा रहा है कि अमेज़ॉन प्राईम ने ये वेब सीरीज़ 150 करोड़ में खरीदी है।

मर्दानी को जोड़ने की कोशिश
खबरें थीं कि रोहित शेट्टी इस कॉप यूनिवर्स में मर्दानी को भी जोड़ने की कोशिश एक नहीं कई बार कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने यशराज फिल्म्स से काफी समझौते करने की कोशिश की लेकिन कोई बात नहीं बनी। रोहित शेट्टी सिंघम 3 के लिए रानी मुखर्जी और अजय देवगन को साथ लाना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने सूर्यवंशी के लिए भी ये कोशिश की। लेकिन अभी तक वो एक अच्छी डील नहीं क्रैक कर पाए हैं।

किस पर खत्म होगी तलाश
रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स को पूरी करने के लिए एक महिला कॉप की तलाश कर रहे हैं। इस फिल्म को शुरू करने से पहले वो एक महिला ऑफिसर पर फिल्म बनाना चाहतेे हैं। इसके लिए मुख्य लीड के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक रोहित शेट्टी को अपनी Leading Lady नहीं मिल पाई है।

चुलबुल पांडे की भी एंट्री
जब से रोहित शेट्टी ने वादा किया है कि इस बार सिंघम 3 के साथ वो कॉप यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं तब से सिंघम और दबंग के क्रॉसओवर की भी अफवाहें उड़ने लगी हैं। रिपोर्ट्स तो यहां तक है कि चुलबुल पांडे और बाजीराव सिंघम मिलकर, पाकिस्तान से दो दो हाथ करेंगे और फिल्म के विलेन होंगे जैकी श्रॉफ जिनसे निपटने का वादा सिंघम ने सूर्यवंशी में ही कर दिया है।

रोहित शेट्टी के देसी सुपरहीरो
माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी, भारत को अपनी एवेंजर्स देने की कोशिश करना चाह रहे हैं और इस देसी एवेंजर्स के सुपरहीरो होंगी पुलिस। इसके लिए रोहित शेट्टी सारे कॉप किरदारों को एक साथ लाकर एक मिशन सुलझाने की कोशिश करेंगे। अब इस मिशन में जुड़ चुके हैं चुलबुल सलमान खान। हालांकि, सलमान खान ने रोहित शेट्टी को वादा केवल सिंघम और चुलबुल की फिल्म के लिए किया है। यानि कि एक ही फिल्म में दबंग सलमान खान और सिंघम अजय देवगन। ऐसे में देखना है कि क्या सलमान खान, कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने की हामी भरते हैं।

750 करोड़ की कॉप वर्स
सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 195 करोड़ की की है और इसी के साथ रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ की कमाई पूरी कर ली थी। अगर रोहित शेट्टी को इंडियन पुलिस फोर्स के लिए 150 करोड़ की डील की है तो उनकी कॉप यूनिवर्स 750 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर चुकी है। रोहित शेट्टी ने कॉप वर्ल्ड की शुरूआत की थी 2011 में सिंघम के साथ।

ढेरों यूनिवर्स की हो रही है तैयारी
जहां रोहित शेट्टी ने कॉप यूनिवर्स के साथ एवेंजर्स थीम पर यूनिवर्स बनाने का प्रयास काफी पहले शुरू कर दिया था वहीं कई बड़े प्रोडक्शन हाउस अब उनसे हिंट लेकर इस पर काम कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा की यशराज प्रोडक्शन्स स्पाई यूनिवर्स की तैयारी कर रही है जिसकी झलक मिलेगी पठान, टाईगर 3 और वॉर में जहां ऋतिक रोशन, सलमान खान और शाहरूख खान के किरदार एक दूसरे की फिल्मों में नज़र आएंगे। वहीं दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स स्त्री, रूही और भेड़िया के साथ हॉरर यूनिवर्स की नींव रख चुके हैं और इस बात का हिंट दे चुके हैं कि आगे जाकर ये सारे किरदार एक दूसरे से मिलने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











