"इसमें थोड़ा सा शाहरूख है और थोड़ा सा सलमान...जल्द ही फिल्म" - रोहित शेट्टी
बॉलीवुड की सबसे नई दोस्तों की जोड़ी है रणवीर चिंग और रोहित शेट्टी। गौरतलब है कि रोहित ने चिंग नूडल्स के अगले एड को डायरेक्ट किया और ये बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट था जो फैन्स को काफी पसंद आया। एड के हीरो थे रणवीर सिंह और एड पांच मिनट का था।
रोहित शेट्टी मानते हैं कि ये एड किसी 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर जैसा हिट हो गया। ऐसे में रणवीर सिंह पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें हर किरदार निभाने की काबिलियत है। और इसलिए वो स्टार है।

ऐसी काबिलियत केवल शाहरूख या सलमान में ही होती है। इसमें थोड़ा सा शाहरूख है और थोड़ा सा सलमान इसलिए यंग ब्रिगेड का सबसे होनहार स्टार रणवीर ही है।
[#Stardom: शाहरूख - सलमान - आमिर बॉलीवुड के आखिरी सुपरस्टार हैं]
वहीं बाकी यंग सितारों पर बात करते हुए रोहित ने कहा कि आजकल के नए लड़के पुराने स्टार्स की तरह काम करते हैं। 24 घंटे। आप उनमें अक्षय की या अजय की झलक आसानी से देख सकते हैं।
रणवीर उन सबमें फिलहाल काफी आगे पहुंच चुका है क्योंकि उसका स्टारडम सलमान और शाहरूख के लेवेल पर जा रहा है। जहां तक साथ में फिल्म का सवाल है, हम जल्द ही कोई प्रोजेक्ट साथ में ज़रूर करेंगे। क्योंकि वो कुछ भी कर सकता है।
बाजीराव में वो 9 साल के बच्चे का पिता था, बेफिक्रे में रोमांस कर रहा है, गुंडे में सड़क का गुंडा, दिल धड़कने दो में बिल्कुल मेट्रोसेक्शुअल, उसके अंदर कुछ भी करने की काबिलियत है।
[10 साल बाद के अजय देवगन से मिले?]
जानिए कैसे रणवीर सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार्स का सिंहासन हिला कर हासिल कर ही लिया है अपना स्टारडम -
स्टार वैल्यू
रणवीर सिंह इस वक्त यशराज फिल्म्स के लिए सलमान खान और शाहरूख खान के बाद तीसरे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। और इसी के साथ वो पांच सालों में ही आदित्य चोपड़ा के फेवरिट भी बन चुके हैं।
["जब तक दूसरे हीरो का रोल नहीं होगा Cut, तब तक Shooting बंद"]
शाहरूख खान - आदित्य चोपड़ा
आदित्य चोपड़ा ने आज तक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं - दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें और रब ने बना दी जोड़ी। शाहरूख को छोड़ वो कहीं नहीं जाते और बेफिक्रे के लिए भी पहले उनके ज़ेहन में शाहरूख थे पर फिल्म के हीरो हैं रणवीर सिंह।
सलमान खान - संजय लीला भंसाली
रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की पहली चॉइस सलमान खान को राम लीला में रिप्लेस किया। भंसाली की पहली चॉइस हमेशा शाहरूख - सलमान या ऋतिक रहते हैं लेकिन अब वो चॉइस रणवीर सिंह हो चुकी है। राम लीला, बाजीराव मस्तानी के बाद तीसरी फिल्म भी बन रही है।
ज़ोया अख्तर - ऋतिक रोशन
ज़ोया अख्तर की दोनों फिल्में लक बाय चांस और ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा के हीरो थे फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन। दिल धड़कने दो की पहली पसंद भी। लेकिन फिर फिल्म रणवीर को मिली और अब ज़ोया की अगली फिल्म में भी रणवीर हैं।
रणबीर कपूर - दिल धड़कने दो
दिल धड़कने दो रणबीर कपूर को भी ऑफर की गई थी और उनकी बहन का किरदार करीना कपूर को ऑफर किया गया। इसलिए रणवीर को जब ये रोल मिला तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो इसे निभा ले जाएंगे। लेकिन जब वो एक अमीर रईसज़ादे की भूमिका में आए तो सब देखते रह गए।
अभिषेक बच्चन - धूम 4
हाल ही में आधिकारिक तौर पर ना सही लेकिन ये तय हो चुका है कि धूम 4 में पुलिस की भूमिका रणवीर सिंह निभाएंगे। मतलब कि उन्होंने अभिषेक बच्चन को भी इस फिल्म से रिप्लेस कर दिया।
रणबीर कपूर - दीपिका पादुकोण
अब दीपिका पादुकोण की ज़िंदगी में रणबीर कपूर को रिप्लेस करना भी कोई छोटी बात नहीं है।
खलनायक रिटर्न्स
खबर है कि संजय लीला भंसाली खलनायक रिटर्न्स का रीमेक कर रहे हैं और इसके लीड रोल के लिए रणबीर कपूर, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह में कड़ी टक्कर चल रही है।
ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट
रणवीर सिंह के पास फिलहाल तीन ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट हैं - आदित्य चोपड़ा की बेफिक्र, ज़ोया अख्तर की फिल्म जिसमें वो रैपर बने हैं और संजय लीला भंसाली का एक प्रोजेक्ट। और इन सबकी पहली पसंद खान या ऋतिक रोशन थे!


Click it and Unblock the Notifications










