'आल द बेस्ट' का अंत मुश्किल भरा
इस दीवाली फिल्म आल द बेस्ट रीलिज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी का कहना है कि फिल्म का अंत तैयार करने में काफी समय लगा है।
'गोलमाल' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी हिट कॉमेडी फिल्मों के निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा है कि उनकी आगमी फिल्म 'ऑल द बेस्ट' के क्लाइमेक्स की रूपरेखा तैयार करने में 19 दिनों का समय लगा। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।
शेट्टी ने फिल्म के प्रोमो पर बताया, "लोगों के बीच यह आम धारणा है कि कॉमेडी की पटकथा तैयार करना आसान काम है लेकिन मेरी नजर में यह आसान काम नहीं है।"
उन्होंने कहा, "फिल्म 'ऑल द बेस्ट' के आखिरी भाग को पूरा करने में काफी मेहनत करनी पड़ी। क्लाइमेक्स तैयार करने में लगभग 19 दिनों का वक्त लगा।"
फिल्म में प्रमुख भूमिका कर रहे हैं अजय देवगन। वह इस फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म में सितारों का हुजूम है। अजय देवगन, संजय दत्त, बिपाशा बासु, फरदीन खान और मुग्धा गोडसे प्रमुख कलाकारों में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











