OUCH: जब रोहित शेट्टी ने साइन ही नहीं किया तो कौन सी सिंघम 3 कर रहे सनी देओल?
कुछ दिनों पहले, बॉलीवुड में सिंघम 3 को लेकर बड़ा ज़ोरदार धमाका हुआ। सनी देओल ने कंफर्म किया कि वो सिंघम 3 कर रहे हैं और ये फिल्म करने से पहले उन्होंने अजय देवगन से बात भी की।
लेकिन अब रोहित शेट्टी ने इस पूरे मामले पर पानी डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सिंघम 3 का कॉपीराइट उनके प्रोडक्शन हाउस अष्टविनायक फिल्म्स के पास है। और कोई भी दूसरा इंसान ये फिल्म नहीं बना सकता।

रोहित ने साफ किया कि ना ही मैंने किसी को फिल्म का कॉपीराइट बेचा है, ना ही किसी को अप्रोच किया है। तो मेरे हिसाब से ये सारी अफवाहों को शांत करने के लिए ठीक बयान होगा।
गौरतलब है कि हाल ही में खबरें थीं कि सिंघम 3 कोई और प्रोडक्शन हाउस बना रहा है और फिल्म में अब अजय देवगन की जगह सनी देओल हैं।
इन सारी खबरों का खंडन रोहित शेट्टी ने एक बार में ही कर दिया है। वैसे भी कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में रोहित ने सिंघम 3 बनाने के बारे में बात की थी।
सिंघम 3 ही नहीं आपको याद दिलाते हैं वो फिल्में जो अनाउंस होती हैं पर बनती नहीं है और बस उनका इंतज़ार होता रह जाता है -


Click it and Unblock the Notifications